Yulu Bikes Funding: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मार्केट में लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि कंपनियों को अपनी फ्लीट और अपना प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। यही कारण है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी को अब अपना दायरा बढ़ाने के लिए फंड जुटाने की जरूरत पड़ रही है। हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी यूलू बाइक के द्वारा 160 करोड़ रुपए की फंडिंग जुटाई गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भर्ती डिमांड को देखते हुए इस कंपनी को आसानी से तगड़ा फंड भी मिल गया है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि जोलो बाइक्स के द्वारा इस समय मौजूद स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टर मैग्ना और बजाज ऑटो लिमिटेड को शेयर जारी करके इक्विटी फाइनेंशियल फंडिंग के जरिए 160 करोड़ रुपए की पूंजी इकट्ठा की है। यह रकम 1.925 करोड़ अमेरिकी डॉलर की थी। कंपनी के द्वारा इस फंडिंग का इस्तेमाल मार्केट में अपनी लीड को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

मिल नहीं जानकारी के मुताबिक लगातार इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड लोगों में बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि कंपनी बढ़ती डिमांड को देखते हुए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके अलावा इस फंडिंग राउंड के जरिए इकट्ठा किए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी के द्वारा ऑपरेशन लोकेशन के विस्तार में और टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन के लिए भी किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल की तगड़ी डिमांड को देखते हुए बजाज ऑटो ने भी इस कंपनी में अपने शेयर को बढ़ा दिया है। बजाज के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसने युलू बाईक्स कंपनी में 45.75 करोड रुपए तक का एक्स्ट्रा इन्वेस्टमेंट किया है। इस इन्वेस्टमेंट के बाद इस इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में बजाज ऑटो का शेयर बढ़कर 18.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का दबदबा देश के कई बड़े शहरों में है। अपनी एक जानकारी के मुताबिक भारत के बड़े शहर जैसे दिल्ली, गुड़गांव, नवी मुंबई, बेंगलुरु और मुंबई इस कंपनी के द्वारा कुल 30,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाए जा रहे हैं।
इस कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। गौर तलब है कि यह कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को रेंट पर देने का काम भी करती है। आप ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करके इसे रेंट पर ले सकते हैं।
फंडिंग जुटाने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इक्विटी इन्वेस्टमेंट की वजह से कंपनी को अपनी ग्रोथ प्लानिंग को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
वही बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा द्वारा बताया गया है कि युलू बाइक्स के साथ उनकी यह स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप सिर्फ एक फाइनेंशियल इन्वेस्टर होने से कहीं ज्यादा की है। शर्मा ने बताया है कि वह कंपनी के साथ कंज्यूमर नॉलेज, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में दोनों कंपनी की विशेषताओं का फायदा उठाना चाहते हैं।
एक्सपर्ट के द्वारा लगाए गए कयास के अनुसार बजाज ऑटो और यूलू बाइक्स एक साथ मिलकर इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
