Bajaj Auto Q3 Results: आपको बता दे कि आज बजाज ऑटो ने अपने तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट जारी किया है। बजाज ऑटो का रिजल्ट काफी जबरदस्त है और इसमें पिछले तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर बात की जाए बजाज ऑटो के रेवेन्यू की तो इसमें 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है वहीं इसके प्रॉफिट में 37 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल भी आया है। आपको बता दे कि आज बजाज ऑटो के शेयर में भी 1.7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। अक्टूबर से दिसंबर की क्वार्टर के दौरान बजाज ऑटो के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की तेजी देखी गई जिसके बाद यह बढ़कर 2042 करोड़ रुपए पहुंच गया।
अगर पिछले साल की बात की जाए तो इस टाइम प्रॉफिट 1491.42 करोड़ रुपए का था। बजाज अपनी बेहतरीन गाड़ियों की वजह से लगातार डिमांड में बना हुआ है। इसका मार्केट काफी ज्यादा स्ट्रांग है क्योंकि यह बाकी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में ज्यादा पावरफुल बाइक्स मुहैया कराती हैं। नवंबर के महीने में दिवाली और धनतेरस की वजह से बजाज की बाइक्स और स्कूटर के अलावा थ्री व्हीलर की सेल में भी इजाफा देखने को मिला था। इस क्वार्टर में बेहतर रिजल्ट आने का यह भी एक कारण हो सकता है।

बजाज के रेवेन्यू में भी 30.5 फीसदी के उछाल के साथ तेजी देखने को मिली और यह 12,114 करोड रुपए हो गया। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इस क्वार्टर में बजाज ऑटो का रेवेन्यू 9315 करोड रुपए था। अपनी गाड़ियों को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए या प्रीमियम व्हीकल का फूल देने के लिए बेहतर प्रोडक्ट के मिक्स के कारण इसकी एवरेज सेलिंग प्राइस भी बढ़ गई है और यही कारण है कि कंपनी के रेवेन्यू में भी उछाल आया है।
इसके अलावा कंपनी की ईबीटीडिए की बात करें तो इसमें सालाना आधार पर 36.8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है, इसके बाद दिया 2430 करोड़ रुपए हो गया है, पिछले फाइनेंशियल ईयर में बजाज का ईबीटीडिए इस टाइम पीरियड में 1776 करोड़ रुपए का था। वहीं इसके ऑपरेटिव मार्जिन में भी फाइनेंशियल ईयर 23 के क्वार्टर 3 के मुकाबले तेजी देखने की मिली है, जो इस बार बढ़कर 20.01 प्रतिशत तक हो गया है और पिछली साल ये 19.1 प्रतिशत था।
ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म का कहना है कि बजाज 125cc और उसके ऊपर के सेगमेंट की गाड़ी बेचने पर ज्यादा फोकस कर रही है।यह आने वाले समय में बजाज ऑटो की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाने वाला है। घरेलू बाजार में तेजी के चलते बजाज की गाड़ियों की बिक्री में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इस दौरान कंपनी ने 12,00,997 यूनिट व्हीकल बेचे हैं। आपको बताते चलें कि साल 2023 में कंपनी ने इस क्वार्टर में कुल 3,26,806 यूनिट्स की सेल दर्ज की थी।
वहीं अगर बात की जाए साल 2022 की तो इस दौरान 2,81,524 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई थी। बजाज ऑटो की ग्रोथ को देखते हुए उसके शेयर भी बेहतर रफ्तार पकड़ सकते हैं, और आने वाले समय में कंपनी का प्रॉफिट और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
