भारत में सोने की कीमत आसमान छू रही है। बीते एक हफ्ते में ही सोने के दाम में लगभग 2 हजार का इजाफा हो चुका है। सोने की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उछाल आया है।
नई दिल्ली: वैसे तो भारत में सोने की कीमत आसमान छू रही है। बीते एक हफ्ते में ही सोने के दाम में लगभग 2 हजार का इजाफा हो चुका है। सोने की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उछाल आया है। बीते एक साल में सोने के दाम में ज्यादातर तेजी का माहौल ही रहा है। भारत में सोने का एक खास महत्व है। बिना सोना के यहां के शादी-विवाह का संपन्न होना सोचा भी नहीं जा सकते। यही कारण है कि सोने की तेजी से बढ़ती कीमतें यहां के लोगों को खासी प्रभावित करती है। पहले यूएस-चाइना ट्रेड वॉर और अब पश्चिमी एशिया में उपजे तनाव के चलते सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। भारत में सोना 41,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया है।
एक तोला सोने की कीमत 93,400 रुपये पहुंची
वहीं दूसरी ओर अगर पाकिस्तान में सोने की बात करें तो इस बीच पिछले एक साल में पाकिस्तान में सोने की कीमत में इतना इजाफा हुआ है जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। यहां अब सोना अमीरों की पहुंच से भी परे जा रहा है। पाकिस्तान के बर्बाद हो चुके विदेशी मुद्रा भंडार और अर्थव्यवस्था की बेहद बुरी स्थिति के बीच वहां सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो टीवी के अनुसार, सोमवार को वहां एक तोला सोने की कीमत 93,400 रुपये पहुंच गयी है। प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कीमतों को देखें, तो पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को 80,075 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 73,402 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
पिछले एक साल में 23 हजार रुपए की बढ़ोतरी
पाकिस्तान में सोने की कीमत किस तरह से बीते एक साल में आसमान को छू गई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1 जनवरी 2019 से लेकर 4 जनवरी 2020 के बीच 10 ग्राम सोने की कीमत में 23 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। पाकिस्तान की खराब हालत के बीच सोना 91 हजार पहुंचने पर अब यह अमीरों का रुचि भी नहीं रह गया गया है। बेहद जरूरी होने पर ही इसकी आम लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। पिछले एक हफ्ते में ही दुनियाभर में सोने की कीमत खासी उछल गईं हैं।
ईरान-अमेरिका का तनाव कीमतों में लाया जबरदस्त तेजी
पिछले सप्ताह शुक्रवार को अमेरिकी हमले में ईरान के प्रमुख सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। इस अमरिकी हमले से पश्चिमी एशिया में तनाव का माहौल है। अमेरिका द्वारा ईराक को धमकी देने के बाद यह तनाव और बढ़ गया है। इस तनाव के तलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है और निवेशक सेफ हैवन समझे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
