नयी दिल्ली। यस बैंक के सभी एटीएम में भरपूर कैश है। इस बात की जानकारी यस बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत कुमार ने दी है। कुमार के मुताबिक बैंक में नकदी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बैंक के ग्राहकों को तसल्ली दी है कि बैंक के सभी एटीएम और ब्रांच मे पर्याप्त नकदी है। यस बैंक के ग्राहक कल यानी 18 मार्च शाम 6 बजे से सभी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे और पैसे भी निकाल सकेंगे। प्रशांत के अनुसार इक्विटी निवेश के अलावा बैंक की टीम ने ग्राहकों के साथ संवाद करना शुरू किया है। उन्होंने बताया है कि एनईएफटी, आरटीजीसी और आईएमपीसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
यस बैंक को बचाने 8 बैंक आये आगे
यस बैंक को बचाने के लिए सरकार और आरबीआई की तरफ से पेश की योजना की तारीफ करते हुए प्रशांत कुमार ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब 8 बैंक किसी ऐसी समस्या को सुलझाने के लिए एक साथ आगे आये हैं, जिससे पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री प्रभावित हो रही थी। बैंक की नकदी की स्थिति पर उन्होंने आगे बताया कि बीते तीन दिनों में निकाले गये पैसे के मुकाबले यस बैंक के पास अधिक पैसा आया है। उनके मुताबिक केवल एक-तिहाई ग्राहकों ने ही 50000 रुपये निकाले हैं। वहीं एसबीआई, जो यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा, के चेयरमैन ने कहा है कि वे तीन साल के लॉक इन पीरियड से पहले यस बैंक का एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।
क्या कहा आरबीआई गवर्नर ने
इससे पहले सोमवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि यस बैंक में जमा लोगों का पैसा सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपना पैसा जल्दबाजी में न निकालने का आग्रह किया था। आरबीआई गवर्नर ने सोमवार को एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनका ध्यान मुख्य रूप से दी मुद्दों पर है, जिनमें यस बैंक और कोरोनावायरस शामिल है।
प्रशांत कुमार होंगे नये एमडी और सीईओ
इस बीच यस बैंक ने बताया है कि उसने अपने बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रशांत कुमार बैंक के नये एमडी और सीईओ होंगे। वे 26 मार्च से यस बैंक में अपना चार्ज संभालेंगे। कुमार एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। इस समय वे आरबीआई की तरफ से नियुक्त किये गये एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में संकट में चल रहे यस बैंक की देखरेख कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Yes Bank : निवेशकों के 8415 करोड़ रुपये हो जायेंगे 'जीरो'
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
