नयी दिल्ली। यस बैंक की हुई खस्ता हालत का खामियाजा इसके निवेशकों को भुगतना पड़ेगा। बैंक में निवेशकों के 8415 करोड़ रुपये शून्य में बदल गये हैं। दरअसल बैंक के 8415 करोड़ रुपये के टियर 1 बॉन्ड को शून्य अवलेखित (written down) कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। 23 दिसंबर 2016 को यस बैंक द्वारा जारी किये गये 3,000 करोड़ रुपये और 18 अक्टूबर 2017 को 5,415 करोड़ रुपये के बांड पूरी तरह से अवलेखित कर दिये गये हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 मार्च को यस बैंक पर पाबंदियां लगा दी थी और एसबीआई के नेतृत्व वाले पुनर्गठन पैकेज का प्रस्ताव किया था, जिसमें बॉन्डहोल्डर्स के बकाया 8,400 करोड़ रुपये से अधिक को राइट-डाउन किया जाना था।
निवेशकों ने किया था बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख
यस बैंक के बॉन्ड में जिन निवेशकों ने पैसा लगाया है उन्होंने इस मामले में पहले बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। मगर आरबीआई की तरफ से उनसे समझौता करने की उम्मीद मिली, जिससे उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। इस दौरान यस बैंक को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 18564 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 1,000 करोड़ रुपये का मुनाफे हुआ था। जबकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ये 629 करोड़ रुपये के नुकसान में रहा था।
डूबेगा नहीं यस बैंक
हालांकि ऐसे हालातों के बावजूद यस बैंक डूबेगा नहीं। आरबीआई ने एक योजना इसे बचाने के लिए पेश की थी, जिसके तहत एसबीआई इसमें 45-49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 7250 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। वहीं यस बैंक में हिस्सा खरीदने वाले अन्य निवेशकों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी 1000-1000 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक 500-500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
हटने वाली हैं पाबंदियां
यस बैंक पर लगी पाबंदियां 18 मार्च से हटने जा रही हैं। यस बैंक की सभी सेवाएं 18 मार्च शाम 6 बजे से शुरू हो जायेंगी। खुद यस बैंक ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद आरबीआई गवर्नर ने भी इसकी पुष्टि की। यस बैंक के अनुसार हम बुधवार 18 मार्च 2020 को शाम 6 बजे से पूर्ण बैंकिंग सेवाओं को फिर से शुरू करेंगे। आप मार्च 19 2020 से यस बैंक की 1,132 शाखाओं में से किसी में भी बैंकिंग समय के दौरान जाकर की सभी सर्विस ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें - RBI Governor : फिलहाल रेपो रेट में कटौती नहीं, यस बैंक और कोरोनावायरस पर रहेगा ध्यान
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications