त्योहारी सीजन शुरु हो गया है। अगर आप इस त्योहार में खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन शुरु हो गया है। अगर आप इस त्योहार में खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फेस्टिव सीजन में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक उपभोक्ताओं के लिए शॅपिंग पर डिस्काउंट ऑफर्स और कम ब्याज दर पर लोन की पेशकश कर रहे हैं। 7 फीसदी ब्याज : ये 2 बैंक अभी भी दे रहे अच्छा ब्याज, जल्द उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

इसी कड़ी में यस बैंक ने अपने ग्राहकों के फेस्टिव सीजन ऑफर लेकर आया है। यह ऑफर्स ग्राहकों के लिए अलग-अलग वित्तीय सॉल्युशंस के लिए उपलब्ध हैं जिनमें लोन की प्रोसेसिंग फीस पर डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई, गिफ्ट वाउचर, कैशबैक आदि शामिल हैं। यस बैंक ने बयान में कहा कि ग्राहक आकर्षक ब्याज दरों पर बिना किसी रुकावट के लोन का फायदा ले सकते हैं।
नो-कॉस्ट ईएमआई पर करें होम अप्लायंसेज की खरीदारी
इसमें पर्सनल और बिजनेस लोन, टू व्हीलर और ऑटो लोन 100 फीसदी तक ऑन रोड प्राइस फाइनेंसिंग के साथ है। इनमें फ्लैक्सिबल पेमेंट प्लान्स भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 100 से ज्यादा आकर्षक डील का बेनेफिट कुछ रिवॉर्ड्स के साथ भी ले सकते हैं। बैंक ने लोकप्रिय ब्रांड्स के साथ समझौता किया है जिससे क्रेडिट कार्ड धारकों की नो-कॉस्ट ईएमआई पर होम अप्लायंसेज की खरीदारी करने में मदद की जाएगी।
शॉपिंग वाउचर के साथ स्मार्टफोन्स, टीवी जीतने का मौका
बता दें कि बैंक ने कहा है कि इस दौरान सबसे ज्यादा खर्च करने वाले लोग इनाम जीत सकते हैं जिनमें स्मार्टफोन्स, टेलीविजन, ब्लूटूथ स्पीकर्स और शॉपिंग वाउचर शामिल हैं। यस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े या ग्रॉसरी खरीदने पर रिवॉर्ड्स मिलेंगे और बचत भी होगी। यस बैंक घर बैठे सेविंग्स अकाउंट को डिजिटल तौर पर खोलने और फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। बैंक ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षित सफर और प्रतिबंधों को आसान करने के लिए यस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर बेस्ट डील उपलब्ध हैं। इसके लिए बैंक ने बड़े ट्रैवल पोर्टल के साथ समझौता किया है।
त्योहारी सीजन ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक लोन ऑफर्स
ग्राहक होटल, फ्लाइट और बस बुकिंग पर आकर्षक डिस्काउंट्स का फायदा ले सकते हैं। वहीं ऑफर की जानकारी देते हुए यस बैंक के रिटेल बैंकिंग ग्लोबल हेड ने कहा कि वे ग्राहकों को इस त्योहारी सीजन के दौरान आकर्षक लोन ऑफर्स दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स के साथ समझौता किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खरीदारी टलने से डिमांड बहुत है और उनके ऑफर्स और प्रोडक्ट्स ग्राहकों की मदद करेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
