नई दिल्ली। आर्थिक सुस्ती से परेशान मोदी सरकार की चिंता महंगाई ने बढ़ा दी है। थोक खुदरा महंगाई की दर 3 महीने के उच्चतम स्तर पर आ गई है। आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक (डब्लूपीआई) बढ़कर 0.58 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस महंगाई को बढ़ाने में सब्जियों से लेकर दाल तक का हाथ सबसे ज्यादा है।

जानिए कहां पर थी पहले महंगाई की दर
नवंबर 2019 में खुदरा महंगाई दर में तेजी दर्ज की गई है। महंगाई की ये दर 0.58 फीसदी पर आ गई है, जो अक्टूबर 2019 में 0.16 प्रतिशत पर थी। वहीं सितंबर 2019 में यह 0.33 प्रतिशत और अगस्त 2019 में यह दर 1.17 प्रतिशत पर थी। महंगाई की इस दार में बीते 3 महीने में पहली बार बढ़त दर्ज हुई है। हालांकि सालाना आधार पर देखें तो पिछले साल नवंबर में थोक महंगाई दर 4.47 प्रतिशत पर थी।
खाद्य पदार्थों ने बढ़ाई महंगाई
आंकड़ों के मुताबिक खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर 11 प्रतिशत रही है, जो अक्टूबर में 9.80 फीसदी थी। वहीं गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में कमी दर्ज हुई है। गैर-खाद्य सामग्री और विनिर्माण उत्पादों का छोड़ महंगाई दर अक्टूबर में गिरकर 0.16 प्रतिशत पर आ गई थी। थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के आधार पर नवंबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 0.58 फीसदी हो गई। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में सब्जियों की थोक महंगाई 38.91 फीसदी से बढ़कर 45.32 फीसदी हो गई है। वहीं दालों की थोक महंगाई 16.57 फीसदी से बढ़कर 16.59 फीसदी पर आ गई है।
यह भी पढ़ें : बेटियों के जन्म पर मिलेगा 51 हजार और शादी पर 1 लाख रुपये
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications