नई दिल्ली। अगर आप वंडर सीमेंट कंपनी के रिटेलर हैं, तो आपके घर पर बेटी के जन्म पर कंपनी 51,000 रुपये देगी। वहीं अगर कंपनी के रिटेलर की बेटी की शादी है तो कंपनी 1.01 लाख रुपये देगी। वंडर सीमेंट कंपनी ने यह योजना शुरू की है। कंपनी यह पैसा 'स्पर्श लक्ष्मी' व 'स्पर्श कन्यादान' नाम से शुरू की गई योजनाओं के तहत देगी। कंपनी का कहना है कि अभी तक वह 33 रिटेलरों की बेटी की शादी में और करीब 20 बेटियों के जन्म पर वादे के अनुसार पैसा दे चुकी है।
जानिए कैसे मिलेगा पैसा
वंडर सीमेंट का कहना है कि रिटेलर के घर में अगर बेटी का जन्म होता है तो कंपनी 51,000 रुपये नकद नहीं देगी। बल्कि यह पैसा बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा कर उसमें जमा किया जाएगा। इस विशेष खाते में सरकार इस वक्त सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है। सुकन्या समृद्धि अकाउंट पर इस वक्त् 8.4 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। मोदी सरकार की बेटियों के नाम पर यह बचत योजना है। यह खाता केवल बेटियों के नाम पर ही खोला जा सकता है। इस खाते में साल में एक बार न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। वंडर सीमेंट कंपनी रिटेलर की बेटी के नाम यह सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा कर उसमें 51,000 रुपये जमा कर देगी। बाद में यह खात रिटेलर चलाता रहेगा। बाद में मैच्योर होने के बाद पूरा पैसा बेटी के नाम पर मिल जाता है।
ऐसे मिलेगा शादी के वक्त 1.01 लाख रुपये
वंडर सीमेंट के कार्यकारी निदेशक संजय जोशी के अनुसार कंपनी रिटेलर की बेटी के शादी के वक्त 1.01 लाख रुपये देगी। कंपनी यह पैसा अपनी स्पर्श कन्यादान के तहत देगा। कंपनी का कहना है कि वह अपने रिटेलरों को परिवार का हिस्सा मानती है। और जैसे परिवार में सामूहिक जिम्मेदारी उठाई जाती है, कपंनी भी कुछ वैसा ही करने का प्रयास कर रही है।
पहले से चल रही हैं ये योजनाएं, अब बढ़ाया गया है पैसा
वंडर कंपनी का कहना है कि वैसे तो रिटेलर की बेटियों के लिए यह योजनाएं अप्रैल 2019 से चल रही हैं, लेकिन तब कम पैसा दिया जा रहा था। इन योजनाओं में शुरुआती दौर में क्रमश: 11,000 रुपये व 21,000 रुपये दिया जा रहा था। लेकिन इस राशि को अब बढ़ा दिया गया है। अब कंपनी रिटेलर के घर में बेटी के जन्म पर 51,000 रुपये और बेटी की शादी पर 1,01,000 रुपये देगी। उनके अनुसार कंपनी अब तक दीवाली के बाद से रिटेलर के घरो में 33 कन्याओं की शादी में योगदान दे चुकी है। वहीं स्पर्श लक्ष्मी के योजना के तहत करीब 20 बेटियों के नाम पर 51,000 रुपये के योगदान से सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाए गए हैं। फिलहाल कंपनी के देशभर में करीब 7,500 से अधिक खुदरा विक्रेत यानी रिटेलर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications