इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक बड़ा कदम उठाया है। जी हां टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2% हिस्सेदारी खरीदी है।
नई दिल्ली, अप्रैल 5। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक बड़ा कदम उठाया है। जी हां टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2% हिस्सेदारी खरीदी है। खबर के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ट्विटर के शेयर 28 फीसदी तक बढ़ गए।
रेगुलेटर फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी में 9.2% पैसिव हिस्सेदारी ली है। एलन मस्क शुरू से ही ट्विटर की नीतियों के आलोचक रहे हैं। वो आए दिन इसको लेकर ट्वीट करते रहते थे। पिछले दिनों ये भी खबर आई थी कि वो ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करेंगे।

मस्क ने 74 लाख शेयर खरीदे
रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने खुद इस बात का सोमवार को खुलासा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी ली है, इसके बाद सोमवार को प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ट्विटर के शेयर 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति निवेशक ने कंपनी में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ट्विटर स्टॉक के 73,486,938 शेयर खरीदे हैं। शुक्रवार के बंद भाव 39.31 डॉलर के आधार पर होल्डिंग की कीमत लगभग 2.9 अरब डॉलर (21 हजार 900 करोड़ रुपये) है। बढ़ी समय सीमा : Aadhaar को Ration Card से जोड़ने का मिला और समय, जानिए नई तारीख
एक खबर के मुताबिक, मस्क के ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदने के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ट्विटर के शेयर 28.49% बढ़कर 50.51 डॉलर पर थे। हाल ही में मस्क ने एक ट्वीट में कहा था कि वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर अभिव्यक्ति की आजादी के सिद्धांत के मामले में फेल है। उन्होंने 25 मार्च को एक ट्वीट में कहा था कि एक कामकाजी लोकतंत्र के लिए अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी है। उन्होंने ट्विटर से सवाल किया था कि क्या ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
