अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। सरकार ने दोनों कागजातों को जोड़ने की तारीख में बढ़ा दी है।
नई दिल्ली, मार्च 28। अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। सरकार ने दोनों कागजातों को जोड़ने की तारीख में बढ़ा दी है। जी हां आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने से यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी जरूरतमंद लाभार्थी खाद्यान्न के अपने हिस्से के बिना नहीं रहेगा। 10 बड़े नियम : महज 3 दिन बाद 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, जान लें आप भी

पहले भी बढ़ी थी तारीख
31 दिसंबर, 2021 की पहले की समय सीमा को इसी तरह 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया था और अब इसे बढ़ाकर 30 जून, 2022 कर दिया गया है। हाल ही में जारी एक बयान के मुताबिक अब यह काम 30 जून 2022 तक किया जा सकेगा। सरकार ने राशन कार्ड को जब से 'यूनिवर्सल' या एक देश-एक राशन कार्ड का ऐलान किया है, तब से आधार से इसे जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। आधार से जुड़ने के साथ ही भ्रष्टाचार और अनियमितता पर भी अंकुश लगाने की तैयारी है। विशेष रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रवासी आबादी, जो अपने अस्थायी कामकाजी जगह पर राशन से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ना महत्वपूर्ण है। दोनों कागज के जुड़ते ही ऐसी आबादी कहीं से भी राशन का लाभ उठा सकती है।
साल 2019 में हुई थी शुरुआत
सरकार ने साल 2019 में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की। इस योजना का मकसद पूरे देश में एक ही राशन कार्ड को नियमित करना है। यानी इससे फर्क नहीं पड़ेगा कि राशन कार्ड किस राज्य में बना है। कहीं का राशन कार्ड कहीं के लिए मान्य होगा। इसका सारा काम डिजिटल हो रहा है ताकि किसी तरह की धांधली की गुंजाइश न बनी रहे। दरअसल, इस योजना को इसलिए लॉन्च किया गया ताकि दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी मजदूर या अपने घर से दूर किसी दूसरे राज्य में नौकरी करने वाले लोग राशन से वंचित न रहें। ऐसे लोगों को भी सब्सिडी रेट पर राशन मिल सके, इसके लिए एक देश-एक राशन कार्ड योजना को लॉन्च किया गया। एक देश-एक राशन कार्ड स्कीम में 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलता है। एक आंकड़ा बताता है कि इस साल मध्य फरवरी तक राशन के लाभार्थियों में 96 फीसदी लोगों ने वन नेशन-वन राशन कार्ड स्कीम में अपने को शामिल करा लिया है। चूंकि अभी कई राज्यों में एनरॉलमेंट का काम चल रहा है, और यह काम अभी अधूरा है, इसलिए सरकार ने 31 मार्च की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है।
ऑफलाइन कैसे करा सकते हैं लिंक-
- आपको अपने करीबी पीडीएस केंद्र या राशन की दुकान पर जाना है।
- यहां अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार की फोटोकॉपी और राशन कार्ड की कॉपी साथ लेकर जानी है।
- इसके अलावा परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना है।
- इसके अलावा बैंक खाते की डिटेल्स या फिर पासबुक की फोटोकॉपी चाहिए।
- इसके अलावा सभी डॉक्युमेंट्स पीडीएस दुकान पर जमा कराएं।
- इसके बाद बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन होगा और आपका आधार कार्ड को राशन कार्ड लिंक हो जाएगा।
ऑनलाइन किस तरह करा सकते हैं लिंक
- सबसे पहले पीडीएस की वेबसाइट पर जाएं
- अब अपना राशन कार्ड नंबर एंटर करें
- अब आधार नंबर एंटर करें
- अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करना है
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा
- ओटीपी एंटर करने के बाद आपका प्रोसेस पूरा हो जाएगा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications