नयी दिल्ली। वर्तमान समय में इंश्योरेंस पॉलिसी लेना बेहद जरूरी है। कई कंपनियां और बैंक आपको अलग-अलग टर्म के प्लान दे सकते हैं। इसी बीच एक बैंक महिलाओं को 50000 रुपये का इश्योरेंस मुफ्त में दे रहा है। महिलाएं इस स्कीम का फायदा उठा सकती हैं। बता दें कि सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी महिला ग्राहकों के लिए इस खास ऑफर की शुरुआत की है। ऑफर के तहत महिलाओं को बिना किसी भुगतान के 50000 रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस मिलेगा। मगर ध्यान रहे कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ 20 मार्च तक उठाया जा सकता है।
खाता खुलवायें और मुफ्त इंश्योरेंस पायें
बैक ऑफ बड़ौदा की नयी पेशकश के तहत अगर महिला ग्राहक इसके पास बचत खाता खुलवाती हैं तो उन्हें बैंक की तरफ से बदले में 50000 रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर एक दम मुफ्त में मिलेगा। बैंक ने इस विशेष बचत खाते को बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट नाम दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर बैंक ऑफ बड़ौदा में इस ऑफर के तहत खाता खुलवाया जाये तो खाते पर और भी ढेरों फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं उन फायदों के बारें में।
बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा ढेरों लाभ :
- बड़ौदा महिला शक्ति बचत खाता खुलवाने पर मिलेगा प्लेटिनम कार्ड
- 2 लाख रुपये का पर्सनल इंश्योरेंस कवर बेनेफिट
- बच्चों के लिए जीरो बैलेंस अकाउंट की सुविधा
- लॉकर पर सालाना किराये में छूट भी मिलेगी
- कम ब्याज दर पर मिलेगा टू व्हीलर और एजुकेशन लोन
- ब्यूटी, लाइफस्टाइल और ग्रोसेरीज पर मिलेंगे शानदार ऑफर
- पर्सनल लोन लेने पर नहीं लगेगा कोई भी प्रोसेसिंग चार्ज
- एक साल तक एसएमएस अलर्ट का कोई शुल्क नहीं
- Bank of Baroda Easy Credit Card पर नहीं होगा कोई जोइनिंग शुल्क
- डीमैट खाते पर पहले साल कोई मैंटेनेंस चार्ज नहीं लगेगा
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
ऊपर बताये गये बेनेफिट के अलावा आपको एक और फायदा भी मिलेगा। इस खास ऑफर के तहत महिला ग्राहकों को अपनी होम या स्थानीय शाखा में पैसे जमा करवाने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा आपको रोज 20000 रुपये तक की कैशलेस लेन-देन करने की सुविधा मिलेगी। अगर आपको डुप्लिकेट पासबुक चाहिए हो तो आपको इसके लिए 100 रुपये का चार्ज देना होगा। साथ ही खाते में आपको नॉमिनेशन का भी मौका मिलेगा। अगर खाते से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप इसकी वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - कार और बाइक का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस महंगा करने की तैयारी, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
