Wipro Salary Hike To Top Performers: विप्रो ने हाल ही में अपने टॉप परफॉर्मर्स को बढ़ा तोहफा दिया है। भारतीय IT कंपनी Wipro लिमिटेड ने सितंबर 2024 से अपने एंप्लाइज की सैलरी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

मिंट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी विप्रो के टॉप परफॉर्मर्स को ऐवरेज 8% सैलरी हाइक मिलेगी, जो पिछले साल की ऐवरेज के 6% हाइक से ज्यादा है। इससे नए एम्प्लॉई को भी फायदा मिलेगा क्योंकि आने वाले समय में उन्हें भी अधिक सैलरी मिल सकती है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
Wipro ने इतने एंप्लॉज को देगी सैलरी हाइक (Wipro Salary Hike News)
Wipro के लगभग 200,000 ऑफशोर एंप्लॉज में से लगभग 75% को सितंबर 2024 से ऐवरेज 8% सैलरी हाइक मिलेगी। Wipro के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर सौरभ गोविल ने 29 अगस्त 2024 को एक ईमेल में बताया कि नई सैलरी हाइक अक्टूबर के सैलरी में शामिल की जाएगी, साथ ही सितंबर के लिए एरियर भी दिए जाएंगे। वहीं, क्लाइंट साइट्स के एंप्लॉज को 3% की सैलरी हाइक मिलने की उम्मीद है। यह सैलरी हाइक 1 सितंबर 2024 से लागू होगी।
इस कारण से Wipro ने दी है सैलरी हाइक (Wipro Salary Hike In September)
भारत की आईटी सेक्टर, जिसकी वैल्यू $254 बिलियन है, ने पिछले साल केवल 3.8% की हाइक दर्ज की, जो हाल के सालों में सबसे कम हाइक है। इस स्थिति को देखते हुए, Wipro का सैलरी हाइक का फैसला एंप्लॉज की मनोबल को बढ़ाने और उन्हें बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
TCS ने भी दी है सैलरी हाइक
यह सैलरी इंक्रीमेंट IT सेक्टर में जॉब की कमी के बीच देखी जा रही है। Wipro सैलरी इंक्रीमेंट की घोषणा करने वाली दूसरी प्रमुख भारतीय आईटी कंपनी है। इससे पहले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने टॉप परफॉर्मर्स को डबल डिजिट सैलरी इंक्रीमेंट दिया था, जबकि बाकी कर्मचारियों को 4.5-7% की हाइक दी थी, जो 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी।
यह सैलरी हाइक Wipro के नए CEO श्रीनिवास पल्लिया के नेतृत्व में की जा रही है, जिन्होंने अप्रैल 2024 में थियरी डेलापोर्ट की जगह ली थी। पल्लिया ने कंपनी को चुनौतीपूर्ण समय में भी स्थिर इंक्रीमेंट पर जोर दिया है।
क्या इंफोसिस और एचसीएल टेक दे रहे हैं सलैरी हाइक? (IT Companies Salary Hike News)
हालांकि, Wipro और TCS ने सैलरी हाइक की घोषणा की है, Infosys और HCL Tech जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने अभी तक अपने प्लान की जानकारी नहीं दी है। इस सेक्टर के रिसर्चर्स के अनुसार, आईटी सर्विस की कंपनियां वैश्विक आर्थिक स्थिति पर ध्यान दे रही हैं, इसके बाद ही वे वेतन कितना बढ़ाएंगे या नहीं बढ़ाएंगे इसका फैसला करेंगे।
जल्द होगी विप्रो कंपनी में अधिक हायरिंग (Wipro Company Hiring)
मार्च 2024 को समाप्त हुए साल के लिए Wipro की एंप्लाइज की कॉस्ट 549 अरब रुपये ($6.6 बिलियन) रही, जो कंपनी की पूरी साल के राजस्व $10.8 बिलियन का 61 प्रतिशत है। कंपनी अब नई भर्तियां बढ़ाने की योजना बना रही है, खासकर कैंपस से, और मार्च 2025 तक 10,000 नए ग्रेजुएट्स को जॉब देने का लक्ष्य तय किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
