Wipro Freshers Job Offer Cancel: विप्रो ने 30 महीने के लंबे इंतजार के बाद ग्रेजुएट फ्रेशर्स को दिए गए जॉब ऑफर को कैंसिल कर दिया है। यह फैसला लेने के बाद कई सारे फ्रेशर्स निराशा को झेल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कंपनी ने ये फैसला क्यों लिया और इतना लंबा इंतजार फ्रेशर्स को क्यों करना पड़ा।

इस कारण से कंपनी ने नहीं की इन फ्रेशर्स की हायरिंग
कंपनी ने कहा कि कुछ फ्रेशर्स जरूरी प्री-स्किलिंग ट्रेनिंग को पूरा करने में विफल होने के कारण एलिजिबलटी क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर पाए। कंपनी के इस निर्णय ने कई युवा पेशेवरों को निराश और ठगा हुआ महसूस कराया है।
फ्रेशर आयुष श्रीवास्तव ने लिंक्डइन पर अपनी निराशा व्यक्त की और उन्होंने लिखा, "मुझे लंबे समय तक प्रतीक्षा अवधि और कठोर 10-Days ट्रेनिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ा, जिसके बाद मेरी नौकरी की संभावनाओं को बिना किसी फॉर्मेलिटी से खत्म कर दिया गया।"
Wipro इस तरह से करता है हायरिंग
Wipro ने बताया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए पूरा मूल्यांकन करते हैं कि नए कर्मचारियों में पहले दिन से ही प्रभावी ढंग से योगदान देने के लिए आवश्यक कौशल हों। यह उनके हायरिंग प्रोसेस और कर्मचारियों के प्रति कमिटमेंट पर सवाल उठाता है। साथ ही, अगर फ्रेशर्स की क्षमताओं के बारे में अनिश्चितता थी तो नौकरी के प्रस्ताव क्यों दिए गए थे।
पहले भी Wipro ने लिए हैं ऐसे फैसले
आपको बता दें कि Wipro का यह पहला विवादास्पद निर्णय नहीं है। पिछले साल, उन्होंने वेलोसिटी स्किलिंग प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया था, जिसके तहत फ्रेशर्स को हाई सैलरी ब्रेकअप में अपग्रेड करने की अनुमति थी। इस कदम ने कई लोगों को कंपनी की प्राथमिकताओं और अपने कर्मचारियों के साथ उनके व्यवहार पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है।
भारतीय आईटी सर्विस सेक्टर पर प्रभाव
भारतीय आईटी सर्विस सेक्टर में धीमी वृद्धि हो रही है, लेकिन यह फ्रेशर्स के साथ अनुचित व्यवहार को उचित नहीं ठहराता है। टॉप आईटी फर्मों को अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और कर्मचारियों के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। इतने लंबे समय के बाद ऑफर लेटर को कैंसिल करना सही तरहीका नहीं है। विप्रो द्वारा 30 महीने बाद नौकरी के प्रस्ताव वापस लेने का फैसला बेहद चिंताजनक है और कंपनी की नैतिकता और प्राथमिकताओं के बारे में गंभीर चिंताएं भी पैदा करता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
