नई दिल्ली, जनवरी 11। देश की तीन आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने आज तीसरी तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम पेश किए हैं। इसी के साथ कंपनी ने अंतरिम लाभांश का भी ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड प्राफिट 2970 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि जानकारों का अनुमान था कि यह मुनाफा 3100 करोड़ रुपये रह सकता है।
वहीं विप्रो ने तीसरी तिमाही में 20,432.3 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है। हालांकि जानकारों की राय थी कि यह आय 20,460 करोड़ रुपये रह सकती है। वहीं कंपनी की दूसरी तिमाही में यह आय 19,760 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कंपनी का तीसरी तिमाही में इबिट 3,553.5 करोड़ रुपये रहा। जानकारों का अनुमान था कि यह 3,560 करोड़ रुपये रह सकता है। पिछली तिमाही में विप्रो की इबिट 3,492 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा विप्रो की तीसरी तिमाही में इबिट मार्जिन 17.4 फीसदी रही है। यह जानकारों के अनुमान ही रही है। इसके अलावा विप्रो की तीसरी तिमाही में डॉलर आय 263.87 करोड़ डॉलर की रही है। जानकारों का अनुमान था कि यह 267.3 करोड़ डॉलर रह सकती है। कंपनी की तीसरी तिमाही में डॉलर आय ग्रोथ 2.3 फीसदी की दर्ज की गई है। जानकारों ने अनुमान लगाया था कि यह आज 3.6 फीसदी रह सकती है। इसके अलावा व्रिपो ने चालू वित्त वर्ष 2022 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है।
इनफोसिस ने भी दिए अच्छे तिमाही परिणाम
आज इनफोसिस ने भी तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी को 5,809 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इनफोसिस के मुनाफे में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,197 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा कंपनी की तीसरी तिमाही में आय सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 31,867 करोड़ रुपये हो गई है। यह पिछले साल की इसी तिमाही में 25,927 करोड़ रुपये थी।
कमाल का शेयर : सिर्फ 10 हजार रु को बना दिया 6.67 लाख रु, निवेशक मालामाल
टीसीएस के नतीजे
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 2020 की इसी तिमाही से 12.3 प्रतिशत बढ़ कर 9,769 करोड़ रुपये रहा। ये 2020 की समान तिमाही में 8,701 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की इनकम साल दर साल आधार पर 16.3 प्रतिशत बढ़ कर 48,885 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 42,015 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बायबैक और डिवेंडड का भी ऐलान किया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications