नई दिल्ली, जनवरी 12। ऐसे शेयरों की कमी नहीं है, जिन्होंने निवेशकों को साल-दो साल में मालामाल बनाया है। अकसर लोग शेयर बाजार से डर के शेयर बाजार के करीब नहीं जाते। मगर बिना जोखिम के तगड़ा मुनाफा भी नहीं कमाया जा सकता। शेयर बाजार के अलावा आपको म्यूचुअल फंड, एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीमों में सीमित रिटर्न मिलेगा। इसलिए मोटे रिटर्न के लिए शेयर बाजार बेस्ट जगह है। यहां सबसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जरूरत होती है धैर्य की और जानकारी हासिल करने की। आइए जानते हैं ऐसे ही एक शेयर के बारे में, जिसन निवेशको को सब्र का फल दिया।
सिम्प्लेक्स पेपर्स
हम बात कर रहे हैं सिम्प्लेक्स पेपर्स के शेयर की। इस कंपनी का शेयर बीते एक साल में 6675 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 6675 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा 66.75 गुना हो गया है। यदि किसी ने एक साल पहले सिम्प्लेक्स पेपर्स के सिर्फ 10 हजार रु के शेयर खरीदे हों, तो उनकी वैल्यू आज की तारीख में 6.67 लाख रु हो गयी होगी। ये शेयर 1 साल पहले 1 रु की कीमत पर था, जो आज 67.75 रु पर है।
6 महीनों में कितना प्रोफिट
सिम्प्लेक्स पेपर्स का बीते 6 महीनों का रिटर्न भी काफी दमदार रहा है। इस शेयर ने बीते 6 महीनों में 1436.28 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 14 गुना से अधिक कर दिया है। निवेशकों के 10 हजार रु 6 महीनों में 1.43 लाख रु से अधिक हो गए हैं। हालांकि इसका बीते एक महीने का रिटर्न निगेटिव 2.73 फीसदी रहा है। 28 दिसंबर से इस शेयर में गिरावट जारी है।
2022 में नुकसान
जैसा कि हमने बताया कि 28 दिसंबर से सिम्प्लेक्स पेपर्स के शेयर में गिरावट जारी है, इस वजह से 2022 में अब तक ये 30 फीसदी वैल्यू गंवा चुका है। बीते 5 दिन में ये करीब 18.5 फीसदी फिसला है। आज कंपनी के शेयर में 5 फीसदी की कमजोरी है। ये 71.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 5 फीसदी गिरावट के साथ 67.75 रु पर खुला। इसलिए शेयर बाजार में जोखिम को भी ध्यान में रखें।
क्या है सिम्प्लेक्स पेपर्स का कारोबार
सिम्प्लेक्स पेपर्स लिमिटेड एक भारत स्थित कंपनी है। ये बल्क में कागज के होलसेल बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी कागज उत्पाद भी करती है। कंपनी के विभिन्न प्रकार के पेपर में राइटिंग पेपर, बॉन्ड पेपर, कॉपियर पेपर, लेजर पेपर, न्यूज प्रिंट पेपर और प्रिंटिंग पेपर शामिल हैं।
बीते हफ्ते के शेयर
कुछ शेयर ऐसे भी होते हैं, जो 5 दिन में तगड़ा मुनाफा करा देते हैं। जैसे पिछले कारोबारी हफ्ते में 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 91 फीसदी तक रिटर्न दिया। इनमें सचेता मेटल्स का शेयर 90.79 फीसदी उछला, जबकि एके स्पिनटेक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 28.25 रु से 52.35 रु पर पहुंच गया। वहीं केआईएफएस फाइनेंशियल के शेयर ने पिछले सप्ताह 80.11 फीसदी रिटर्न दिया। नरेंद्र प्रॉपर्टीज ने 76.98 फीसदी का रिटर्न दिया। ट्रानवे टेक्नोलॉजीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 6.65 रु से 11.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 72.18 फीसदी का रिटर्न मिला।


Click it and Unblock the Notifications