नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। इसमें सबसे ज्यादा मार्केट कैप टीसीएस का बढ़ा है। वहीं इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इनफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में भी बढ़त दर्ज हुई है। हालांकि बीते सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज हुई है।

कितना बढ़ा मार्केट कैप
टीसीसीएस का मार्केट कैप 56,604.72 करोड़ रुपये बढ़कर 8,33,986.26 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 18,475.04 करोड़ रुपये बढ़कर 7,09,932.25 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10,744.95 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 10,13,892.21 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 8,962.42 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,667.65 करोड़ रुपये हो गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 8,836.3 करोड़ रुपये चढ़कर 3,11,719.03 करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रकार आईसीआाईसीआई बैंक का मार्केट कैप 5,491.87 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,53,043.84 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई का मार्केट कैप 4,596.17 करोड़ रुपये बढ़कर 3,01,518 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 253.14 करोड़ रुपये बढ़कर 3,23,489.31 करोड़ रुपये हो गया।
इन 2 कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 12,599.2 करोड़ रुपये गिरकर 4,21,510.56 करोड़ रुपये रह गया। वहीं आईटीसी का मार्केट कैप 491.58 करोड़ रुपये कम होकर 2,96,479.45 करोड़ रुपये रह गया। मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की टॉप कंपनी है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इनफोसिस, एसबीआई और आईटीसी का नंम्बर रहा।
यह भी पढ़ें : बाटा : 10 साल में 10 हजार रुपये को बना दिया डेढ़ लाख
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
