नई दिल्ली। शेयर बाजार में लॉग टर्म इंवेस्टमेंट क्या होता है, यह जानना हो तो बाटा इंडिया के शेयर के रिटर्न पर नजर डाली जा सकती है। इस शेयर ने पिछले 10 साल में लोगों को काफी फायदा कराया है। अगर किसी ने बाटा इंडिया के शेयर में आज से 10 साल पहले केवल 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो आज उसकी वैल्यू करीब 1.55 लाख रुपये हो गई है। यानी अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू 15 लाख रुपये हो गई होगी।रिटर्न के हिसाब से देखा जाए तो यह करीब 1500 फीसदी होता है। अगर हर साल के जानना हो तो यह करीब 28 फीसदी होता है। यानी इस निवेश पर हर साल मिला करीब 28 फीसदी ब्याज। वैसे अगर किसी ने इस शेयर में करीब 7 लाख रुपये का निवेश 10 पहले किया होता तो आज वह करोड़पति बन गया होता। बाटा इंडिया के शेयर की कीमत 2009 में 108 रुपये के आसपास थी, जो इस समय 1683 रुपये के आसपास है। अगर जानकारों की राय देखी जाए तो उनका मानना है कि अगर कोई लम्बे समय के लिए इसमें निवेश करना चाहता है तो अभी भी किया जा सकता है। कंपनी का देश के ज्यादातर बड़े शहरों में खुद का शोरूम है। इसके अलावा कंपनी रोज नए नए सामान लांच कर रही है। इससे कांपनी का कारोबार बढ़ेगा और मुनाफा भी। इसके चलते बाद में शेयर के रेट में और तेजी आ सकती है।
ये है बाटा इंडिया का 52 हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर
बाटा इंडिया का शेयर 52 हफ्तों के दौरान 1815 रुपये के स्तर तक जा चुका है। कंपनी के शेयर ने यह स्तर 31 अक्टूबर 2019 को बनाया था। इसके अलावा इस शेयर का 52 हफ्तो का सबसे निचला स्तर 1075.55 रुपये रहा है। बाटा इंडिया के शेयर ने यह स्तर 26 दिसंबर 2018 को बनाया था। जहां तक रिटर्न की बात है तो बाटा इंडिया का शेयर पिछले 1 साल में करीब 54 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
बाटा इंडिया के प्रतिस्पर्धी कंपनियों का हाल
जहां तक बाटा इंडिया की प्रतिस्पर्धी कंपनियों की बात है तो उसका नाम रिलैक्सो फुटवियर है, जिसने भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 1साल में इस कंपनी ने करीब 70 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न बाटा इंडिया के शेयर से भी ज्यादा है। इसके अलावा श्रीलेदर्स के बारे में बात की जाए तो इसने 11 फीसदी का नुकसान कराया है। इसके अलावा एक और कंपनी मिर्जा इंटरनेशनल के शेयर ने पिछले 1 साल में 32 फीसदी का नुकसान कराया है। वहीं खादिम इंडिया के शेयर ने निवेशकों को 69 फीसदी और लिबर्टी शूज के शेयर ने 19 फीसदी का नुकसान कराया है।
बाटा इंडिया के वित्तीय नतीजे अच्छे रहे
देश में चल रही मंदी के बाद भी बाटा इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन अपनी सितंबर तिमाही में दिखाया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 28.22 फीसदी बढ़कर 71.37 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। पिछले साल इसी तिमाही में बाटा इंडिया का शुद्ध लाभ 55.66 करोड़ रुपये का रहा था। वहीं कंपनी की कुल बिक्री 7.26 फीसदी बढ़कर 721.96 करोड़ रुपये हो गई है। यह बिक्री पिछले साल समान तिमाही में 673.07 करोड़ रुपये थी।
More From GoodReturns

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!



Click it and Unblock the Notifications