नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के सामूहिक मार्केट कैप में बीते सप्ताह 4,04,068.05 करोड़ रुपये बढ़ा। सबसे ज्यादा लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ है। 3 कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 3,568.67 अंक या 12.93 फीसदी बढ़ा। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आरआईएल का मार्केट कैप 89,383.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,72,883.49 करोड़ रुपये हो गया।

जानिए अन्य कंपनियों का हाल
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 60,754.82 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,820.17 करोड़ रुपये हो गया। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 47,485.86 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,13,695.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का मार्केट कैप 41,839.09 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,62,633.62 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 36,352.48 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,21,789.30 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 35,515.68 करोड़ रुपये बढ़कर 2,66,804.03 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 35,082.62 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,785.84 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 26,162.54 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44,183.72 करोड़ रुपये हो गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 22,210.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,71,553.37 करोड़ रुपये और आईटीसी का मार्केट कैप 9,280.64 करोड़ रुपये बढ़कर 2,27,836.51 करोड़ रुपये हो गया।
ये हैं भारत की टॉप 10 कंपनियां
भारत की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर है। उसके बाद टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : 1 लाख कितने समय में हो जाता है 1 करोड़ रु, जानिए यहां
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
