नई दिल्ली। सभी के मन में कल्पना होती है कि वह भी करोड़पति हो जाएं। लेकिन ऐसा होने का कोई रास्ता नहीं दिखता है। लेकिन अगर आपके पास अभी 1 लाख रुपये निवेश लायक हो तो आप यहां दी जानकारी से अंदाजा लगा सकते हैं कि पैसा कब तक 1 करोड़ रुपये हो जाएगा। ब्याज दरें समय समय पर बदलती रहती हैं, ऐसे में सही गणना करना कठिन हो जाता है। इसीलिए यहां पर कई सारी ब्याज दरों के आधार पर गणना की गई है, जिससे आपको एकदम से सही अंदाजा हो जाए कि आप कब तक करोड़पति बन सकते हैं।
-यहां पर आपको जानकारी मिलेगी कि समय के हिसाब से पैसा कितना बढ़ेगा।
-कितने साल में करोड़पति बना जा सकता है।
-कहां पर निवेश करके 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये बनाया जा सकता है।
1 लाख रुपये 30 साल में बढ़कर कितना हो जाएगा
-1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 6 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 6 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 7 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 6 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 8 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 11 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 9 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 15 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 10 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 20 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 11 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 27 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 12 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 36 लाख रुपये।
यानी 30 साल में 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये बनाना काफी कठिन है। ऐसे में आइये जानते हैं कि और कितना समय इसके लिए चाहिए।
1 लाख रुपये 40 साल में बढ़कर कितना हो जाएगा
-1 लाख रुपये का निवेश 40 साल में 6 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 11 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 40 साल में 7 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 16 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 40 साल में 8 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 24 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 40 साल में 9 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 36 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 40 साल में 10 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 54 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 40 साल में 11 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 80 लाख रुपये।
-1 लाख रुपये का निवेश 40 साल में 12 फीसदी ब्याज दर के साथ हो जाएगा करीब 1.12 करोड़ रुपये।
इस प्रकार आगर आपका पैसा 12 फीसदी की दर से बढ़े तो यह 1 करोड़ रुपये हो सकता है। ऐसे में अब यह जानना जरूरी है कि इतना अच्छा रिटर्न कहां मिलेगा।
जानिए कहां कितना ब्याज और रिटर्न
देश में इस समय बैंक और पोस्ट ऑफिस के अलावा म्यूचुअल फंड निवेश की अच्छी जगह मानी जाती हैं। बैंकों में आजकल जहां 6 फीसदी के आसपास ब्याज दरें चल रही हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस में आजकल 7 फीसदी के आसपास ब्याज दरें हैं। इतने ब्याज से पैसा कितना बढ़ेगा यह आप ऊपर जान ही चुके हैं। ऐसे में अगर 12 फीसदी तक रिटर्न चाहिए तो म्यूचुअल फंड ऐसा कर सकते हैं। आइये जानते हैं अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न कितना रहा है।
बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम
-एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया सालाना 18.74 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया सालाना 16.40 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया सालाना 15.40 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया सालाना 15.37 फीसदी का रिटर्न।
-फ्रैंकलिन प्राइमा रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया सालाना 15.31 फीसदी का रिटर्न।
नोट : म्यूचुअल फंड का यह रिटर्न 1 फरवरी 2020 का है।
नोट : म्यूचुअल फंड या अन्य कहीं निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर ले लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications