अगर आपका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है तो ये खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। बता दें कि खाता आधार से लिंक नहीं होने पर आपको बैंक से लेन देन मे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है तो ये खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। बता दें कि खाता आधार से लिंक नहीं होने पर आपको बैंक से लेन देन मे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसा कि आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक अकाउंट आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दिया है। बैंक अकाउंट को ऑफलाइन व ऑनलाइन तरीकों से लिंक कराया जा सकता है। बड़ा झटका : इन बैंकों ने घटाईं FD की ब्याज दरें, चेक करें नए रेट्स ये भी पढ़ें

बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
वर्तमान में अगर कोई ग्राहक अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं करवाता है तो उन्हें कई सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, कई बार ऐसा देखा गया है कि बैंक अकाउंट और आधार लिंकिंग के नाम पर आम लोगों को ठगा भी जाता है। लापरवाही और अनजाने में खाताधारक ठगी के शिकार हो जाते हैं। दरअसल, ये ठग ग्राहकों को फर्जी कॉल करते हैं और बैंक अकाउंट से आधार लिंक करने की बात कहते हैं। ये ठग खुद को बैंक अधिकारी बताते हैं और कई लोग इन पर भरोसा करते हुए बैंक अकाउंट संबंधी जरूरी जानकारी सौंप देते हैं। इस चूक की वजह से उन्हें अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धोना पड़ता है। तो अगर आपको भी इस संबंध में कोई कॉल या एसएमएस आता है तो बिलकुल भी जबाब ना दें वरना आपका अकाउंट खाली हो सकता है।
बैंक की वेबसाइट से लें सही जानकारी
बता दें कि आपके लिए भी जरूरी है कि किसी फर्जी कॉल के झांसे में न आएं। बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के बारे में सभी जानकारी आप बैंक की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक ब्रांच में भी जा कर इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते है। ध्यान रखें कि कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को कॉल कर आधार और बैंक अकाउंट को लिंक करने के लिए नहीं कहता है। अगर आपको ऐसी कोई कॉल आती है तो तुरंत इसकी सूचना बैंक में दें। बैंक से जितनी जल्दी संपर्क साधा जाएगा, उतना ही बेहतर होगा।
ऐसे चेक करें बैंक अकाउंट से आधार लिंक है या नहीं
- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। यहां आधार सेवाओं वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- आधार से बैंक अकाउंट लिंक होने के स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपसे 12 संख्या वाला आधार नंबर मांगा जाएगा।
- पहले आधार नंबर दी गई जगह पर भरें। उसके बाद स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी कोड भी दिखाएगा, जिसे देखकर भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- अब ओटीपी एंटर करें और फिर लॉगिन करें। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक हुआ होगा, तो आपको सामने यह बधाई संदेश मिलेगा- "Congratulations! Your Bank Aadhaar Mapping has been done"।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications