नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में लिस्ट हजारों कंपनियों में से कुछ ही बहुत ही अच्छी हैं। लेकिन टॉप 10 कंपनियों की बात ही अलग है। इन कंपनियों के बीच में इतनी प्रतिस्पर्धा है कि हर हफ्ते इनकी लिस्ट बदल जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण इन कंपनियों के शेयर में भारी ट्रेडिंग का होना है। यही कारण है कि जरा सा भी रेट घटता बढ़ता है तो इनकी मार्केट वैल्यू काफी तेजी से बदल जाती है। बीते हफ्ते शेयर बाजार की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 32,020.12 करोड़ रुपये बढ़ गया है।

एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा हुआ फायदा
बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 8,270.31 करोड़ रुपये बढ़कर 7,02,812.11 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 6,624.47 करोड़ रुपये बढ़कर 9,81,118.53 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,412.03 की वृद्धि के साथ 4,22,950.16 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 5,092.83 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,21,856.51 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का मार्केट कैप 5,046.96 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 8,30,721.69 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 985.65 करोड़ रुपये बढ़कर 3,49,517.89 करोड़ रुपये होने के साथ ही एचडीएफसी का मार्केट कैप 587.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,25,020.05 करोड़ रुपये हो गया।
इन 3 कंपनियों का मार्केट कैप घटा
इस दौरान इनफोसिस का मार्केट कैप 3,336.45 करोड़ रुपये घटकर 3,14,393.82 करोड़ रुपये रह गया। वहीं भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 1,338.69 करोड़ रुपये गिरकर 2,96,520.22 करोड़ रुपये और आईटीसी का मार्केट कैप 553.1 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,92,528.79 करोड़ रुपये रह गया।
ये है देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की टॉप 10 कंपनियों में सबसे आगे है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इनफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी का नंबर रहा।
यह भी पढ़ें : मारुति का बड़ा ऐलान, 10 फीसदी पैसा देकर खरीदें कार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
