मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ विदेशी संकेतों का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, खासतौर से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों का निवेशकों को इंतजार रहेगा। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक करार की प्रगति का भी असर देखने को मिलेगा। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कच्चे तेल में आई तेजी के बाद तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर निवेशकों की नजर होगी। साथ ही, संसद के चालू शीतकालीन सत्र का समापन 13 दिसंबर को रहा है, इस दौरान देश के राजनीतिक घटनाक्रमों पर बाजार की निगाह बनी रहेगी। वहीं घरेलू बाजार की चाल तय करने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के निवेश के प्रति रुझान की अहम भूमिका होगी।

सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन के अक्टूबर महीने के आंकड़े गुरुवार को जारी होंगे और इसी दिन नवंबर महीने के दौरान रही खुदरा महंगाई दर के आंकड़े भी जारी होंगे। इसके अलगे दिन शुक्रवार को थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी होंगे। वहीं, नवंबर महीने के व्यापार संतुलन समेत कई अन्य आंकड़े भी जारी होंगे जिनका निवेशकों को इस सप्ताह इंतजार रहेगा।
उधर, अमेरिका में पिछले सप्ताह रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के बाद संभावना है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में स्थिरता बनाए रखने का फैसला ले। मालूम हो कि इस साल फेड तीन बार ब्याज दरों में कटौती कर चुका है। फेड के फैसले का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलेगा।
बीजिंग और वाशिंगटन पहले चरण के करार को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं जिससे 17 महीने से जारी ट्रेड वार पर विराम लगोगा। इस ट्रेड वार से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था प्रभावित रही है। मालूम हो कि चीन से आयातित बाकी 156 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा आयात शुल्क की घोषणा की आखिरी समय सीमा 15 दिसंबर तक है।
यह भी पढ़ें : रिलायंस : आमलोगों को कैसे बनाया करोड़पति, जानें यहां
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications