नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के नाम पर कई अनोखे रिकार्ड हैं। वहीं इस कंपनी ने ढेरों आम लागों को करोड़पति भी बनाया है। यह वह आमलोग हैं, जिन्होंने रिलायंस के शेयर पर भरोसा दिखाया और लगातार निवेशक बने रहे। रिलायंस ने हाल ही में 10 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप का स्तर पर पर किया है। यह देश में पहली बार हुआ है कि किसी कंपनी ने 10 लाख करोड़ रुपये के मार्केट का स्तर पार किया हो।
यह भी पढ़ें : रिलायंस खोल रहा 5500 पेट्रोल पंप, ऐसे करें आवेदन
जानिए कैसे बने आमलोग करोड़पति
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में अगर किसी ने इसके आईपीओ में शेयर खरीदा होंगे तो वह आज करोड़पति हो गए हैं। आरआईएल की लिस्टिंग सन 1977 में हुई थी। अगर किसी ने रिलायंस के आईपीओ में 10,000 रुपये का निवेश किया होगा और आज तक वह निवेश बनाए रखा होगा तो इस 10 हजार रुपये की वैल्यू आज करीब 2.2 करोड़ रुपये हो गई है। इसका कारण यह है कि रिलायंस के शेयर में लिस्टिंग वाले दिन से आज तक में करीब 2,09,900 फीसदी की तेजी दर्ज हो चुकी है।
मुकेश अंबनी भी दे चुके हैं ये जानकारी
रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबनी ने 2017 में कंपनी की 40वीं सालाना आम बैठक में बताया था कि 1977 में अगर किसी ने कंपनी के आईपीओ में 10,000 रुपये निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब बढ़कर 1.65 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं 2017 के बाद यह वैल्यू करीब 50 लाख रुपये और बढ़ी है। सन 2017 से अभी तक रिलायंस के शेयरों में करीब 98 फीसदी की तेजी आ चुकी है। सन 2017 में रिलायंस का शेयर करीब 800 रुपये पर था, जो अब बढ़कर 1581 रुपये तक पहुंच गया है।
कैसे बढ़ी रिलायंस की मार्केट कैपिटलाइजेशन
सन 1977 में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 10 करोड़ रुपये थी। वही अब कंपनी की मार्केट कैप करीब 1 लाख गुना बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं अगर चालू वर्ष की बात करें तो अब तक शेयरों के रेट में 40 फीसदी की तेजी आ चुकी है। जबकि एक साल पहले भी कंपनी के शेयरों में 39 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
