नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और ब्रिटिश पेट्रोल कंपनी बीपी मिलकर भारत में 5500 पेट्रोल पंप खोलने जा रहे हैं। यह पेट्रोल पंप खोलने के लिए दोनों कंपनियां एक जाइंट वेंचर कंपनी बनाएंगी। इस नई कंपनी के माध्यम से देश की विमान कंपनियों को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की आपूर्ति भी करेंगी। इस संबंध ने दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें यह जानकारी दे गई है। ऐसे में अगर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपके लिए मौका है। आइये जानते हैं रिलायंस की क्या योजना है, और कैसे रिलायंस के पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया जा सकता है।
देश में रिलायंस पेट्रोल पंप का कारोबार बढ़ाना चाह रही
दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि उनका इरादा देश में पेट्रोल पंप के कारोबार को बढ़ाना है। नई बनने वाली कंपनी पेट्रोल और डीजल सहित विमान कंपनियों के एटीएफ की आपूर्ति पर फोकस करेगी। फिलहाल देश में अभी रिलायंस के 1400 पेट्रोल पंप हैं। अब नई कंपनी बनने के बाद इसमें तेज विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा एविएशन फ्यूल का कारोबार भी इसी कंपनी के तहत तेजी से बढ़ाया जाएगा। अभी रिलायंस देश के 30 हवाई अड्डों पर एटीएफ उपलब्ध कराती है।
नई कंपनी में रिलायंस की हिस्सेदारी
इस नई बनने वाली कंपनी में रिलायंस की हिस्सेदारी 51 फीसदी रहेगी। बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी बीपी के पास रहेगी। इस साझेदारी को लेकर दोनों कंपनियों के बीच सहमति बन गई है। इस संबंध में समझौता इसी साल हो जाएगा। 2020 की पहली छमाही में सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी।
नियमों को नरम बनाएगी सरकार
भारत सरकार पेट्राल और डीजल की मार्केटिंग में विदेशी कंपनियों को आने के लिए नियमों को लचीला बनाने की तैयारी में है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस बारे में कैबिनेट प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अगर यह कैबिनेट प्रस्ताव मंजूर होता है तो सऊदी अरब के अरामको, टोटल, ट्रैफिगुरा जैसे विदेशी कंपनियों के भारत में पेट्रोल पम्प कारोबार में उतरने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सुपर मार्केट में भी पेट्रोल बेचने की इजाजत दी जा सकती है।
रिलायंस के पेट्रोल पंप के लिए ये है आवेदन का तरीका
रिलायंस पेट्रोलियम ने अपनी वेबसाइट पर इस बारे में पूरी जानकारी दी है। इसके लिए
https://www.reliancepetroleum.com/businessEnquiry
पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। यहां पर पेट्रोल पंप के अलावा कंपनी से अन्य तरीके से जुड़ने का भी मौका भी मिल रहा है। लुब्रीकेंट्स, ट्रांस कनेक्ट फ्रैंचाइजी, ए1 प्लाजा फ्रैंचाइजी, एविएशन फ्यूल से लेकर अन्य तरीके से कंपनी जुड़ने का मौका देती है। इन कामों की फ्रैंचाइजी का विवरण साइट है, अगर लोग इच्छुक हों तो आवेदन भी कर सकते हैं।
रिलायंस क्या जानकारी मांगती है
रिलायंस का पेट्रोल पंप चाहिए तो आपको कुछ जानकारियों कंपनी को देती होंगी। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल के अलावा राज्य और शहर का नाम मांगा जाता है। इसके अलावा अगर आप कोई कारोबर करते हैं, तो उसकी जानकारी भी देनी होगी।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए जानें जरूरी नियम
पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस चाहने वाले व्यक्ति की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास दसवीं पास का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। अगर आप यह शर्त पूरी करते हैं तो जानें महत्वपूर्ण 10 बातें।
जानें 10 महत्वपूर्ण बातें
-जमीन स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे पर है, तो आपको पेट्रोल पम्प खोलने के लिए 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर जमीन होना चाहिए। आप नगरीय क्षेत्र या शहर में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपके कम से कम 800 वर्ग मीटर जमीन होना चाहिए। -पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको 15 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश करना पड़ सकता है।
-जिस जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, उसके कागज पूरी तरह से साफ सुथरे होने चाहिए।
-जिस जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, वह जमीन कृषि भूमि है, तो आपको उसको गैर कृषि भूमि करवाना होगा।
-यदि जमीन खुद की नहीं है, तो जमीन के मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इस जमीन में पानी और बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।
-यदि जमीन लीज पर ली है, तो आपके पास लीज एग्रीमेंट होना चाहिए। यदि जमीन खरीदी है, तो आपके पास रजिस्टर्ड सेल डीड होना चाहिए।
आपकी जमीन का कंपनी करेगी निरीक्षण
जब आप रिलायंस को पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करेंगे तो कंपनी आपके दस्तावेजों की सत्यता जानने के लिए जांच करेगी। इस दौरान आपकी बताई जमीन का निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण के बाद आप की जमीन अगर कंपनी को सही पाई जाती है तो 1 महीने के अंदर ही पेट्रोल पंप डीलरशिप का ऑफर मिल सकता है।
पेट्रोल बेचने पर कितना मुनाफा
पेट्रोल पंप के खर्च को घटा दें, तो उसके बाद पेट्रोल बेचने पर प्रति लीटर 2 से 3 रुपये तक बचता है। ऐसे में अगर प्रतिदिन 5000 लीटर पेट्रोल बेचते हैं, तो आपको रोज औसतन 10,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। महीने में कमाई करीब 3 लाख रुपये की होगी।
डीजल बेचने से कितनी कमाई
डीजल बचने से अगर प्रति लीटर 2 रुपये की भी कमाई हो जाएग, तो रोज 5 हजार लीटर डीजल बेच कर करीब 10 हजार रुपये कमाया जा सकता है। ऐसे में पेट्रोल पंप का कारोबार अच्छा बिजनेस माना जा सकता है।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए ले सकते हैं लोन
पेट्रोल पंप खोलने और उसके विस्तार के लिए बैंकों से लोन भी लिया जा सकता है। पेट्रोल पंप पर आजकल रेस्तरां जैसी सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। इस तरह के काम के लिए आराम से लोन लिया जा सकता है। पेट्रोल पंप शुरू करने में जो खर्च आता है, वो उस क्षेत्र पर निर्भर होता है। यदि अर्बन एरिया में पेट्रोल पंप खोलना है तो खर्च उस हिसाब से होगा, वहीं मेट्रोपोलिटन एरिया है तो खर्च उसके हिसाब से आएगा। फिर भी आपके पास निवेश के लायक 15-20 लाख रुपये होना चाहिए।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
