RBI Guidelines For Currency Notes: शादी के दौरान आपने अक्सर देखा होगा कि दूल्हे का नोटों की माला से स्वागत करने का रिवाज है। कई बार दूल्हे को नोटों की माला लोग घर में तैयार करते हैं, तो कुछ लोग दुकान से बनी माला खरीदकर लाते हैं।
लोग भले ही शादी में अपनी शान बढ़ाने के लिए दूल्हे को नोटों की माला पहनाते हों, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इससे जुड़ा अलग कानून है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

आरबीआई का क्या है नोटों की माला से जुड़ा नियम?
शादी में शान बढ़ाने के लिए दूल्हे को नोटों की माला पहनने से जुड़ा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नियम आपको जरूर पता होना चाहिए। आरबीआई के नियम के अनुसार, नोटों की माला बनाने से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रोकता है।
Banking Regulation Act, 1949 की धारा 35A के मुताबिक, करेंसी नोटों का इस्तेमाल सिर्फ लेन-देन के लिए किया जाना चाहिए। इसको स्टेपल, नोटों को चिपकाना, माला बनाने और पंडाल आदि में लगाने की अनुमति नहीं है क्योंकि इन सब से नोटों की उम्र कम हो जाती है। इस बारे में आरबीआई समय-समय पर लोगों को जानकारी भी देता रहता है।
आखिर आरबीआई ने क्यों बनाया नोटों की माला से जुड़ा ये नियम?
आरबीआई की तरफ से नोटों की माला बनाने, स्टेपल, नोटों को चिपकाने के लिए मना किया गया है, क्योंकि इससे नोट जल्दी खराब या फट जाती है जिन्हें सही करने में लागत लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं, नोटों की माला की चोरी और झपटमार घटनाओं का भी रिस्क बढ़ता है।
ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब दूल्हे के गले से नोट की माला झपट ली गई है। ये जरूरी है कि आरबीआई की अपील को गंभीरता से लिया जाए और नोटों की माला के चलन को बंद किया जाए।
नोटों की माला बनवाने पर मिलेगी सजा?
इस समय 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोटों की माला काफी बिक रहे हैं। अमीर व्यक्ति 100 और 500 रुपये के नोटों से बने माला भी पहन रहे हैं। इस माले में इस्तेमाल किए जा रहे नोटों को फटने और कटने के कारण उनका यूज भी लोगों के बीच कम हो जाता है। नोटों की माला दुल्हे को शादी में पहनाने पर किसी तरह की सजा या पेनाल्टी का नियम नहीं है।
यही वजह है कि आरबीआई की अपील का लोगों पर कोई असर नहीं होता है। आरबीआई की अपील के बाद भी ज्यादातर लोग शादी पर नोटों की माला का जमकर इस्तेमाल करते हैंक्योंकि लोगों को पता है कि ऐसा करने पर भी उनके ऊपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
