New Notes For Wedding Season: शादी का सीजन शुरू होने में कुछ दिन रह गए हैं। आजकल लोग बारात और दूल्हे के स्वागत के लिए नए नोटों की माला बनाते हैं। अब अगर ये नोट पुराने और फटे हुए हो तो दिखने में अच्छा नहीं लगता है। इसके अलावा शादी में कई बार शगुन के तौर पर भी नए नोटों की गड्डी को दिया जाता है।
अगर आप शादी में शगुन के लिए या स्वागत के लिए 10, 20 या 50 रुपये के नोट प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको कहींं भी किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऑनलाइन नोट को खरीदने की वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस वेबसाइट से पाएं नए नोटों की गड्डी (Book New Notes For Wedding)
ईबेडॉटइन पर 10 रुपये के 100 नोट 1620 रुपये में बेचे जा रहे हैं। इन्हें आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा 200 रुपए के नए 100 नोट 26,000 रुपए में उपलब्ध हैं। वहीं 1 रुपये के अगर आप नोट लेना चाहती हैं तो इसके 100 नए नोट की गड्डी की ऑनलाइन कीमत 555 रुपए है। इन्हें अपने घर पर मंगाने के लिए 50 से 100 रुपए के बीच शिपिंग चार्ज अलग से देना होगा।
इन बंडल को खरीदने के लिए आपको https://www.collectorbazar.com की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर आपको इसमें खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप 10 रुपये, 20 रुपये या 50 रुपये के बंडल सेलेक्ट कर लें और उसे कार्ट में उाल दें। इसके बाद आपको अपना नाम और पता दर्ज करना होगा। फिर आप पेमेंट कर, इसे बुक कर सकते हैं।
बैंक कर्मियों के मुताबिक 10, 50 और 200 रुपये के नए नोट ब्रांच में सीमित मात्रा में भेजे जाते हैं। शादियों के सीजन में लोगों ने पहले ही नए नोटों के लिए बैंककर्मी दोस्तों से सिफारिशें कर रखी हैं। इसलिए ये नोट आम जनता को नहीं मिल पाते। आपको बता दें कि 1 रुपये के नए नोट की सबसे अधिक मांग है।
नकली नोटों की भी रखें पहचान
अक्सर लोग जब नोटों का ऑडर देते हैं तो उन्हें नकली नोट भी मिलने का डर लगता है। भारतीय करेंसी में गांधीजी की फोटो वॉटरमार्क होती है। नकली करेंसी बनाने वाले लोग वॉटरमार्क बनाने के लिए हैवी ऑयल या ग्रीस का इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण वॉटरमार्क नॉर्मल से ज्यादा मोट दिखाई देने लगता है। इसलिए किसी से पैसे लेते समय वॉटरमार्क पर ध्यान जरूर दें। यह वॉटरमार्क नकली नोट को असली से अलग करने में मदद करता है।
इसके अलावा आप 'भारतीय रिजर्व बैंक' शब्दों की टाइपोग्राफी को चेक कर सकते हैं। ये शब्द नकली नोट पर मोटे दिखाई देंगे, वहीं, असली नोट पर ये कहीं ज्यादा साफ दिखेंगे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
