नयी दिल्ली। जब से दिसंबर में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लान महंगे किये हैं तब से ही इन कंपनियों में कोई न कोई कंपनी हर दूसरे दिन नया प्लान लॉन्च कर रही है। टेलीकॉम सेक्टर में प्राइवेट सिर्फ यही तीन कंपनियां बाकी रह गयी हैं। इनके बीच तगड़ा प्राइस वॉर चल रहा है। जहां तक प्लान का सवाल है तो इन तीनों ही कंपनियों के एक से बेहतर एक सस्ते और किफायती प्लान मौजूद हैं, जिसकी वैलिडिटी एक महीने से लेकर एक साल तक की है। इन प्लानों में अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग के साथ ही आपको रोजाना 1 से 3 जीबी डेटा तक वाले प्लान मिल जायेंगे। इनमें चले रहे जोरदार कॉम्पिटीशन के बीच वोडाफोन ने एक नया प्लान पेश किया है। इसके साथ ही वोडाफोन ने अपनी प्लान रेंज का विस्तार किया है। आइये जानते हैं वोडाफोन के नये प्लान के बारे में।
499 रुपये का है नया प्लान
वोडाफोन ने अपने 555 रुपये वाले प्लान से मिलता-जुलता ही 499 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन के नये 499 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान पर 999 रुपये का जी5 सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, वो भी एक मुफ्त। बात वैलिडिटीकी करें तो अलग-अलग सर्किल के आधार पर इस प्लान की अवधि 60 या 70 दिन है। यानी कुछ ऐसे सर्किल भी हैं जिनमें इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिन रहेगी।
555 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी बढ़ी
वोडाफोन ने 555 रुपये वाले प्लान से मिलता-जुलता 499 रुपये वाला पेश करने के साथ ही अपने 555 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन की जगह 77 दिन कर दी गयी है। मगर इसमें भी एक पेंच है। कुछ सर्किलों में इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन ही है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं। इसमें भी आपको 999 रुपये का जी5 सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
599 रुपये वाला प्लान भी है ऐसा ही
वोडाफोन आइडिया का 599 रुपये वाला भी ऐसा ही है। बस इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं। इसमें भी आपको 999 रुपये का जी5 सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इसके अलावा बता दें कि वोडाफोन के पास 997 रुपये का भी एक प्रीपेड प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 180 दिनो की है। इस प्लान में भी रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। मगर कंपनी इस प्लान को कुछ ही सर्किलों में ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें - वोडाफोन आइडिया ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अब इस ब्रांड के तहत मिलेंगे प्लान
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
