नयी दिल्ली। वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अगर आप वोडाफोन आइडिया के पोस्टपेड ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है। वोडाफोन ने कहा है कि अब इसके सभी पोस्टपेड प्रोडक्ट्स और सर्विसेज वोडाफोन रेड प्लान के तहत ऑफर की जायेंगी। आसान शब्दों में इसका अर्थ इस तरह समझें कि दोनों कंपनियों (वोडाफोन और आइडिया) के सभी पोस्टपेड प्लान वोडाफोन रेड प्लान में बदल जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर कोई आइडिया का ग्राहक इसका निर्वाणा पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल कर रहा है तो अब उसके मौजूदा प्लान को सीधे मिलते-जुलते वोडाफोन रेड प्लान में बदल दिया जायेगा। वोडाफोन आइडिया का यह पुरानी कंपनियों आइडिया सेलुलर और वोडाफोन इंडिया के सभी पोस्टपेड ग्राहकों को एक ऑफर पेश करने की दिशा में पहला कदम है। वोडाफोन आइडिया का यह ऑफर मुंबई से शुरू होगा और फिर इसे बाकी सर्किलों में भी लागू किया जायेगा।
नये ग्राहक सीधे वोडाफोन रेड में पहुँचेंगे
30 करोड़ से अधिक ग्राहकों वाली वोडाफोन आइडिया ने यह भी कहा है कि कंपनी के नये पोस्टपेड ग्राहकों को उनके उपयोग और वरीयता के अनुसार सीधे वोडाफोन रेड प्लान में शामिल किया जायेगा। वहीं आइडिया निर्वाणा, आइडिया ब्रांड के तहत पोस्टपेड ऑफर, के सभी मौजूदा ग्राहकों को वोडाफोन रेड प्लान में शामिल कर लिया जायेगा। वोडाफोन आइडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर अवनीश खोसला के मुताबिक हम वोडाफोन रेड ब्रांड के तहत अपने पोस्टपेड ऑफर्स को मिला कर एक कंपनी, एक नेटवर्क को आगे बढ़ा रहे हैं।
कौन से हैं आइडिया निर्वाणा के प्लान
आइडिया ग्राहकों के लिए इस समय निर्वाणा ब्रांड के तहत 399 रुपये और 499 रुपये के दो पोस्टपेड प्लान हैं। बेनेफिट के मामले में ये प्लान वोडाफोन रेड के पोस्टपेड प्लान जैसे ही हैं। वैसे वोडाफोन अपने ग्राहकों को 999 रुपये का एक रेडएक्स लिमिटेड एडिशन पोस्टपेड प्लान भी ऑफर करती है। इस प्लान में ज्यादा बेनेफिट के साथ अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इस लिहाज से ये वोडाफोन का सबसे प्रीमियम पोस्टपेड प्लान है।
वोडाफोन पर एजीआर का दबाव
विश्लेषकों का मानना है कि सरकार से भुगतान की शर्तों में कोई राहत न मिलने पर वोडाफोन आइडिया के बचे रहने की उम्मीद कम हो जायेगी, क्योंकि कर्ज से दबी वोडाफोन के पास एजीआर चुकाने के लिए नकदी नहीं है। एजीआर एक यूसेज और लाइसेंस चार्ज है, जो दूरसंचार विभाग टेलीकॉम ऑपरेटरों से लेता है। वोडाफोन आइडिया पर 53000 करोड़ रुपये का बकाया एजीआर है। वहीं एयरटेल पर भी 35,500 करोड़ रुपये के एजीआर की देनदारी है। जियो ने अपने एजीआर का भुगतान कर दिया है।
यह भी पढ़ें - Airtel : जरूरी है वोडाफोन आइडिया का बचे रहना
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
