वोडाफोन प्रीपेड ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। अब बोलकर ग्राहक मोबाइल रिचार्ज का लाभ उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: वोडाफोन प्रीपेड ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। अब बोलकर ग्राहक मोबाइल रिचार्ज का लाभ उठा सकते हैं। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच ग्राहकों मोबाइल रिचार्ज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्टफोन यूजर्स तो मोबाइल एप के जरिए रिचार्ज कर ले रहे हैं लेकिन फीचर फोन यूजर को खासी परेशानी हो रही है। इस समस्या को देखते हुए वोडाफोन आइडिया ने प्री-पेड ग्राहकों के लिए वॉयस आधारित रिचार्ज सुविधा पेश की है जिसके तहत ग्राहक बोलकर रिचार्ज कर सकते हैं।

10 फीट की दूरी से भी आवाज पकड़ में आएगी
इसके लिए कंपनी रिटेल स्टोर पर कॉन्टेक्ट लेस रिचार्ज प्वाइंट लगाएगी। इसके बाद जैसी ही कोई रिचार्ज के लिए स्टोर पर जाएगा तो स्टोर का कर्मचारी ग्राहक की ओर एक फोन बढ़ाएगा, हालांकि हाथ में नहीं देगा। फोन में एक एप ओपन पहले से ओपन होगा। इसके बाद ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर बोलकर बताना होगा जिसके बाद एप गूगल वॉयस असिस्टेंट की मदद से एप नंबर को टाइप कर देगा। कंपनी का दावा है कि उसके वोडाफोन आइडिया स्मार्ट कनेक्ट रिटेलर एप 10 फीट की दूरी से भी आवाज पकड़ लेगा। इन वजहों से नहीं निकाल पा रहे हैं लोग अपने PF खाते से पैसे, जानें डिटेल
वॉयस रिचार्ज फीचर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा को सपोर्ट करेगा, हालांकि जल्द ही अन्य भाषाओं का भी सपोर्ट जारी होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही वोडाफोन आइडिया ने लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा देते हुए किराना और मेडिकल स्टोर से मोबाइल रिचार्ज कराने की सुविधा दी है। वोडाफोन आइडिया के ग्राहक अब पास के किसी भी किराना दुकान और मेडिकल स्टोर से पर जाकर अपना मनपसंद रिचार्ज करा सकते हैं, हालांकि यह सेवा फिलहाल उत्तर प्रदेश पश्चिम में ही है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य सर्किल में भी शुरू किया जाएगा।
वोडाफोन ने इस पोस्टपेड प्लान को किया महंगा
वोडाफोन ने अपने एक धांसू प्लान के दाम बढ़ा दिए हैं। वोडाफोन का यह प्रीमियम RedX पोस्टपेड प्लान है। बता दें कि वोडाफोन का यह प्लान अब 1,099 रुपये का हो गया है। जबकि पहले अपने इस प्रीमियम प्लान के लिए वोडाफोन ग्राहकों से हर महीने 999 रुपये का चार्ज लेता था। वोडाफोन का यह प्रीमियम प्लान तेज डेटा स्पीड के साथ प्रायरिटी 4जी नेटवर्क देने का वायदा करता है। वोडाफोन ने अपने RedX प्लान में ऑफर किए जाने वाले बेनेफिट्स को बनाए रखा है, जिनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम विडियो, जी5 और वोडाफोन प्ले जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का एनुअल सब्सक्रिप्शन शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
