टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर बढ़ती टक्कर के बीच वोडाफोन-आइडिया ने अपने दो नए प्रीपेड प्लान प्लान लॉन्च किए हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर बढ़ती टक्कर के बीच वोडाफोन-आइडिया ने अपने दो नए प्रीपेड प्लान प्लान लॉन्च किए हैं। जी हां दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने दो नए प्रीपेड प्लान प्लान लॉन्च किए हैं जो छोटी वैलिडिटी और कम कीमत वाले हैं। Mobile : ये हैं सबसे सस्ते Post Paid प्लान, जानिए फायदे ये भी पढ़ें

कंपनी 109 रुपये और 169 रुपये के प्लान लेकर आई है और इनकी वैधता 20 दिन की है। इस प्लान में आपको डेटा और कॉलिंग के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। आपको जानकारी दें कि फिलहाल ये प्लान्स एक्सक्लूसिवली दिल्ली के यूजर्स के लिए है। तो आपको बता दें इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में..
वोडाफोन का 109 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन कंपनी के 109 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 20 दिन की है। यह कुछ सर्किल्स में मिलने वाले 99 रुपये के प्लान का अपग्रेड है, जिसमें दो दिन ज्यादा वैलिडिटी मिल रही है। 99 रुपये वाले प्लान में 18 दिन की वैधता थी।
वोडाफोन का 169 रुपये वाला प्लान
यह प्लान भी काफी हद तक 109 रुपये जैसा है, हालांकि डेटा और एसएमएस ज्यादा दिए गए हैं। इसमें भी यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को रोज 1 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 20 दिन की है।
वोडाफोन-आइडिया ने पेश किया 46 रुपये वाला नया प्लान
वहीं दूसरी ओर वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 46 रुपये वाला एक नया प्लान पेश किया है। इस नए प्लान को केरल के ग्राहकों के लिए उतारा गया है। इस 46 रुपये वाले नए प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस नए प्लान में ग्राहकों को केवल ऑन-नेट नाइट मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा कोई दूसरे फायदे इसमें ग्राहकों को नहीं मिलेंगे। यानी ग्राहक अगर एसएमएस या डेटा जैसे फायदे चाहते हैं तो उन्हें अलग से रिचार्ज करने की जरूरत होगी।
वोडाफोन आइडिया के नए 46 रुपये वाले प्लान में बेनिफिट 24 रुपये वाले वाउचर की तरह है। लेकिन इसकी वैलिडिटी ज्यादा है. 24 रुपये वाला प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन के नए 46 रुपये वाले प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। फिलहाल इसे केवल केरल सर्किल में उतारा गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 100 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट्स मिलेंगे। इसके साथ ही ये वाउचर 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल और नेशनल कॉल्स भी ऑफर करेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications