टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए आए दिन नए प्लान लॉन्च करती रहती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने मार्केट में हर बजट के रिचार्ज प्लान्स पेश किये हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए आए दिन नए प्लान लॉन्च करती रहती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने मार्केट में हर बजट के रिचार्ज प्लान्स पेश किये हैं। कई लोग सबसे ज्यादा पोस्टपेड प्लान को ही चुनते हैं, क्योंकि उन्हें बिना रुकावट की सभी सेवाएं मिलती हैं।

इसके साथ ही लोग इन डाटा प्लान के जरिए प्रीमियम कंटेंट और एप्स को एक्सेस कर पाते हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम कंपनियां ढेर सारे प्लान्स पोस्टपेड यूजर्स के लिए लेकर आती रहती हैं। वोडाफोन के पास RED फैमिली प्लान है। इसके साथ ही जियो और एयरटेल भी कई लो-कॉस्ट पोस्टपेड प्लान्स ऑफर कर रही हैं। जिसका आप फायदा उठा सकते है।
वोडाफोन दूसरे मुकाबले बेहतर
सबसे पहले बात करेंगे वोडाफोन की पोस्टपेड सर्विस कि जो कि सभी ऑपरेटर्स के मुकाबले बेहतर है। इसके लिए यूजर्स को 399 रुपये देने होते हैं और यूजर को 40 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जरूरत पड़ने पर डेटा रोलओवर के जरिए इसे 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग देने वाले इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें कंपनी ओटीटी बेनिफिट्स भी ऑफर करती है और 499 रुपये कीमत का वोडाफोन प्ले और 999 रुपये कीमत का जी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ये प्लान ऑफर करता है। इसके अलावा वोडाफोन के पास फैमिली प्लान्स की एक कैटिगरी भी है, जिसमें 598 रुपये से प्लान की शुरुआत होती है। इसमें दो कनेक्शन एक साथ सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं और 80 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में प्राइमरी यूजर को 50 जीबी और सेकेंडरी यूजर को 30 जीबी डेटा मिलता है। बाकी बेनिफिट्स पिछले प्लान जैसे ही मिलते हैं।
रिलायंस जियो यूजर्स को इस प्लान में मिलेगा 25 जीबी डेटा
बात करें जियो कि तो सस्ते पोस्टपेड प्लान की कीमत 199 रुपये है और इस प्लान में केवल 25 जीबी डेटा यूजर्स को मिलता है। पोस्टपेड कैटिगरी के इस प्लान में 25 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद हर 1 जीबी डेटा के लिए यूजर्स को 20 रुपये देने पड़ते हैं। इस प्लान के साथ एयरटेल सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है। इसके साथ ही रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। कंपनी के सभी जियो एप का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी यह प्लान ऑफर करता है।
एयरटेल 499 रुपये में मिलेगा 75 जीबी डेटा
अगर आप एयरटेल के ग्राहक है तो आपको बता दें कि लो-कॉस्ट पोस्टपेड प्लान 499 रुपये मंथली प्राइस पर मिलता है। इसमें 75 जीबी डेटा बेनिफिट मिलता है। एक बार यह डेटा खत्म होने पर इस प्लान में डेटा रोलओवर का ऑप्शन मिलता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी यह प्लान ऑफर करता है। यह प्लान एक साल का अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। इस प्लान में हैंडसेट प्रोटेक्शन भी मिलता है और इस प्लान के साथ एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम की प्लैटिनम मेंबरशिप भी मिलती है। इस मेंबरशिप के साथ वीआईपी सर्विस, शॉ एकेडमी का 1 साल का सब्सक्रिप्शन, Wync प्रीमियम सर्विस और फ्री हलोट्यून मिलती हैं।
बीएसएनएल 94 और 95 रुपए वाले प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को दोनों प्री-पेड प्लान में 3 जीबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को रोमिंग का लाभ दिया जाएगा। वहीं, इन दोनों प्री-पेड प्लान की वैधता 90 दिनों की है। 94 रुपए वाले प्लान के यूजर्स को फ्री-कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद लोकल के लिए एक रुपयए प्रति मिनट और एसटीडी कॉल के लिए 1.3 रुपए प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। जबकि 95 रुपए वाले प्लान में लोकल कॉल के लिए प्रति सेकंड 0.02 रुपए और एसटीडी कॉल के लिए 0.024 रुपए का चार्ज देना होगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
