Holiday on Basant Panchami: वसंत पंचमी ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित त्योहार है। यह त्योहार ज्ञान, ज्ञान, संगीत, कला और शिक्षा का प्रतीक हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन आती है। इस बार वसंत पंचमी 14 फरवरी, 2024 को मनाई जाएगी। लेकिन वसंत पंचमी पर पूरे देश में अवकाश नहीं होता है। कुछ राज्यों में जरूर वसंत पंचमी को लेकर अवकाश की घोषणा की गई है।
इस दिन लोग पूजा-अर्चना और पुष्प अर्पित कर मां सरस्वती की आराधना करते हैं। भारत के कई हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे त्योहार मनाने के लिए संगीत और नृत्य प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं।

आइये जानते हैं कि वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा के लिए किन किन राज्यों में 14 फरवरी को छुट्टी या प्रतिबंधित छुट्टी है।
- दिल्ली
- हरियाणा
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- ओडिश
वसंत पंचमी का पर्व मनाने के पीछे एक दिलचस्प इतिहास है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सरस्वती जिन्हें विद्या, संगीत और कला की देवी कहा जाता है उनका अवतरण इसी दिन हुआ था। यही कारण है कि भक्त इस शुभ दिन पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। साथ ही इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
वसंत पंचमी का पर्व स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों में भी मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस अवसर पर माता सरस्वती की पूजा सच्ची भक्ति के साथ करते हैं, उन्हें मां बुद्धि, विद्या और ज्ञान प्रदान करती हैं। इस पर्व पर छात्र और शिक्षक नए कपड़े पहनते हैं और ज्ञान की देवी की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही देवी को प्रसन्न करने के लिए गीत और नृत्य आदि का आयोजन करते हैं।
वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त
- पंचमी तिथि का आरंभ 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से होगा
- पंचमी तिथि का समापन 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर होगा
- उदया तिथि में पंचमी तिथि 14 फरवरी को होने से 14 फरवरी को ही बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा
- बसंत पंचमी की पूजा करने के लिए 14 फरवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है
कैसे करें वसंत पंचमी की पूजा
- बसंत पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें
- फिर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें
- अब रोली, चंदन, हल्दी, केसर, चंदन, पीले या सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत अर्पित करें
- पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबों को अर्पित करें
वसंत पंचमी पर इन बातों का रखें खास ध्यान
- बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र धारण करके माथे पर एक पीला तिलक लगाकर देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए
- इसके बाद मां सरस्वती की पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल, पीली मिठाई, हल्दी और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए
- बसंत पंचमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, इस दिन पेड़-पौधे काटने की भी मनाही होती है
- बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी सरस्वती का दिन होता है. इस दिन भूलकर भी कलम, कागज, दवात या शिक्षा से जुड़ी चीजों का अपमान नहीं करना चाहिए
- बसंत पंचमी के दिन शिक्षा, कला इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े लोग विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-आराधना करते हैं
- देवी सरस्वती की पूजा के साथ यदि सरस्वती स्त्रोत भी पढ़ा जाए तो अद्भुत परिणाम प्राप्त होते हैं और देवी प्रसन्न होती हैं
अब जानिए फरवरी 2024 को कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
- 14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी होने की वजह से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और त्रिपुरा स्थित बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 15 फरवरी 2024: लुई-नगाई-नी के कारण मणिपुर स्थित बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 18 फरवरी 2024: रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद।
- 19 फरवरी 2024: छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण महाराष्ट्र स्थित बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 20 फरवरी 2024: राज्य दिवस होने के कारण मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थित बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 24 फरवरी 2024: महीने के चौथे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 फरवरी 2024: रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद।
यह भी पढ़ें: Gold Bond: RBI बेच रहा खरा सोना, जानिए कितना और कैसे खरीद सकते
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications