Vande Bharat Express: देश की हाई स्पीड ट्रेनों में से एक वंदे भारत के लिए सरकार ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। वंदे भारत ट्रेन की संख्या अब 120 की जगह 80 होने वाली है। हर ट्रेन में 16 की जगह अब 24 कोच लगाए जाएंगे। अब ट्रेनों को संख्या भले ही कम हो लेकिन हर ट्रेन में लगने वाले कोच की संख्या बढ़ा दी जाएगी लेकिन आखिर इसके पीछे का क्या कारण है चलिए जानते हैं।

35 हजार करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था कैंसिल
पिछले दिनों पहले ही वंदे भारत ट्रेनों के कोच बनाने को लेकर जारी किए गए 35 हजार करोड़ रुपये के टेंडर कैंसिल हो गए थे और इस वजह से टेंडर उठाने वाली कंपनी ने ज्यादा पैसे मांगे। इसके बाद रेलवे ने इस टेंडर को खारिज कर दिया। अब रेलवे ने इसमें कुछ व्यापक तौर पर बदलाव किए गए हैं, ताकि इस बार कैंसिल करने की नौबत न आए।
नए टेंडर पर दिया जा रहा है ध्यान
रेलवे अब नए टेंडर पर अपना ध्यान बढ़ा रही है। इस नए टेंडर में हर ट्रेन सेट के लिए120 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत रखी गई है। नए ऑर्डर में सिर्फ 80 ट्रेनें चलाए जाने की तैयारी चल रही है। इस ट्रेंडर को रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का कंसोर्टियम पूरा होगा। इस ऑर्डर का पहला प्रोटोटाइप 2025 के सितंबर तक पेश कर दिया जाएगा। यह टेंडर इस साल नवंबर तक हैंडओवर कर दिया जाएगा।
पहले के कॉन्ट्रैक्स में 200 स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बनाने का था ऑर्डर
वहीं, पुराने कॉन्ट्रैक्ट के तहत, 200 स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बनाने का ऑर्डर था, जिसमें हर ट्रेन में 16 कोच लगने वाले थे। साथ ही इन ट्रेनों का अगले 35 साल तक मेंटेनेंस भी देखना था। इसके अलावा नीलामी में L1 को लातूर जिले के मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में 120 ट्रेनें बनानी थी। वहीं, L2 को आईसीएफ चेन्नई में 80 ट्रेनों का निर्माण करना था। हालांकि, रेल मंत्रालय ने अब सिर्फ 80 ट्रेनें बनाने को कहा है और हर एक ट्रेन में 24 कोच लगाए जाने का आदेश है।
नए टेंडर के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को 4 कंपनियां किनेट रेलवे सॉल्यूशंस, रसियन इंजीनियरिंग कंपनी मेट्रोवॉगोन्मेश, जेवी-इंडिया रेल विकास निगम लिमिटेड और लोकोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मिलकर काम को पूरा करेंगे। पहली दोनों कंपनियां 25 प्रतिशत, दूसरी 70 फीसदी और तीसरी 5 फीसदी ट्रेनों का निर्माण पूरा करेंगी।
रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के बारे में दी ये जानकारी
रेलवे ने इस बात की भी जानकारी दी हुई थी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिसमें एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच, एसी फर्स्ट के एक कोच होंगे। इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की बर्थ क्षमता होगी, जिसमें एसी 3 टियर में 611 यात्री, एसी 2 टियर में 188 यात्री और एसी 1st क्लास में 24 यात्री सफर कर सकते हैं। रेलवे के तहत, ये ट्रेन कई सुविधाओं के साथ शुरु होने वाली ट्रेनों में से एक है जो 160 किमी प्रति घंटे तक की गति से यात्रा करने में सक्षम होगी और इस ट्रेन की लाइट और अंदरुनी डिजाइन भी यात्रियों को काफी बेहतरीन लगेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
