
Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में 355 करोड़ 27 लाख रु की करीब 113 विभिन्न विकास योजनों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
जिसमें 287 करोड़ 36 लाख रु की 102 योजनाओं का शिलान्यास किया। वही, 67 करोड़ 91 लाख रु की 11 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। यह सभी योजना की बात करें, तो यह योजना विधानसभा क्षेत्र जसपुर, बाजपुर, काशीपुर एवं गदरपुर से जुड़ी है।
सीएम धामी ने कहा कि जल संस्थान, जल निगम एवं लोक निर्माण विभाग की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की 11 योजनाओं के पूर्ण होने के बाद इन विधानसभा क्षेत्रों में विकास के एक नए युग का सूत्रपात होगा।
सीएम धामी ने कहा गया कि इन योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से निश्चित ही विकास के कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही आने वाले वक्त में लोगों की जरूरतों की पूर्ति होगी।
सीएम ने कहा कि पेयजल की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से पीएम नरेंद्र की जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ को बल मिलेगा और इसके साथ ही आम लोगों के घर तक आसानी से पेयजल मिल पाएगा।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मंत्र को लक्ष्य मानकर कार्य करते हुए उत्तराखंड की जनता को बेहतर सरकार देना हमारी कोशिश है। जिससे सरकार तक लोगों की बात पहुंचे और सभी की समस्या का समाधान हो।
सीएम धामी ने कहा कि जीरो टॉलरेन्स पर कार्य करते हुए उत्तराखंड को भ्रष्ट्राचार मुक्त करना हमारा उद्देश्य है। राज्य के हित में जिन निर्णय की जरूरत होगी। वह निर्णय लिया जाएगा।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब नई जोश और उमंग के साथ आगे बढ़ रहा है। हम बाबा केदार की धरती से पीएम मोदी द्वार कहे कथन 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा हम इसको चरितार्थ करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे है।
उन्होंने कहा कि एक नई कार्य संस्कृति और सरलीकरण, निस्तारण, समाधान एवं संतुष्टि के मंत्र को लेकर हमारी सरकार राज्य में पूर्ण सुशासन स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand : सीएम धामी ने किया 'होम्योकॉन- 2023' का शुभारंभ
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
