
Uttarakhand : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन 'होम्योकॉन- 2023' का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉच किया।
सीएम धामी ने इस अवसर पर इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सैमुअल क्रिश्चियन हैनिमैन जो होम्योपैथी के जन्मदाता है। इनको स्मरण करते हुए कहा कि होम्योपैथी के रूप में एक ऐसी उपचार की पद्धति विकसित की, जो बेहद ही कारगर होने के साथ ही काफी किफायती भी थी।
सीएम धामी ने कहा कि सभी कर्तव्यों को पूरा करने का शरीर ही एक मात्र साधन है। शरीर को निरोगी बनाएं रखना मानव का सबसे पहला कर्तव्य है। जीवन शैली में तेजी से बदलाव हो रहा है इस वजह से सबसे जरूरी हो जाता है कि हम हमारे शरीर का जितना हो सके उतना ख्याल रखें।
सीएम ने कहा कि पीएम के प्रयत्नों के वजह से ही आज के समय में आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी पद्धति सहित तमाम प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियां अपना विलुप्त होता जो वैभव है उसको दोबारा प्राप्त कर दी है। जिसमें चाहे आयुष मंत्रालय का गठन हो या फिर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो।
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के द्वारा होम्योपैथी को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रचलित चिकित्सा पद्धति माना गया है। हमने कोरोना के वक्त होम्योपैथी के साथ ही पारंपरिक चिकित्सा के महत्व को बेहद ही करीब से देखा है।
जिसके बाद होम्योपैथी की दुनियाभर में स्वीकार्यता बड़ी है। इनके सुखद परिणाम के वजह से ही नई स्वास्थ्य नीति में होम्योपैथी को एक प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थान मिला है।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार राज्य को एक बेहद ही जरूरी आयुष प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है। सीएम धामी ने यह आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला में होने वाले विचार-विमर्श एवं चिन्तन से होम्योपैथी के विकास में और ज्यादा गति मिलेगी।
केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तरफ से कहा गया है कि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में होम्योपैथी और आयुष को प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि होम्योपैथी हमारी परंपरागत चिकित्सा पद्धति रही है। इसमें ज्यादा से ज्यादा अनुसंधान होने चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications