अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने इराक के बगदादी हवाई अड्डे पर एयर स्ट्राइक कर ईरान की अल कुद्स फोर्स के टॉप कमांडर मेजर जनरल कासिम सोलेमानी को मार गिराया है।
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने इराक के बगदादी हवाई अड्डे पर एयर स्ट्राइक कर ईरान की अल कुद्स फोर्स के टॉप कमांडर मेजर जनरल कासिम सोलेमानी को मार गिराया है। साथ ही इराकी मिलिशिया कमांडर अब महदी अल-मुहंदिस भी हमले में मारे गए। इस हमले में 6 अन्य लोगों की भी मौत हुई है। बता दें कि इस कार्रवाई को जहां अमेरिका ने अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए रक्षात्मक कार्रवाई करार दिया है वहीं ईरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद बताया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयोतुल्लाह अली खमेनई ने सख्त बदला लेने की बात कही है। हेल्थ इंश्योरेंस: 1 अप्रैल से मिलेगा सबसे अच्छा बीमा, जानें फायदे ये भी पढ़ें

कच्चे तेल के भाव में 4 फीसदी की तेजी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से कच्चे तेल के भाव में 4 फीसदी की तेजी आ गई है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ महीनों से कच्चे तेल के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी दें कि अक्टूबर 2019 में कच्चे तेल का भाव 59.70 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। जबकि नवंबर में यह करीब 63 डॉलर हो गया। इसी तरह दिसंबर में कच्चे तेल का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका
ऐसे में भारत के लिए खतरे की घंटी जल्द ही बच सकती है। कच्चे तेल के भाव में तेजी की वजह से भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका है। दरअसल, कच्चे तेल के भाव बढ़ने की वजह से हमें दूसरे देशों से इसे खरीदने पर खर्च अधिक करना पड़ता है और चालू खाता घाटा भी बढ़ जाता है। कच्चे तेल के भाव में उछाल की वजह से रुपये पर भी दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में भारत को तेल खरीदने पर अधिक डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
