नयी दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच हाल ही में बढ़े विवाद का असर दुनिया भर में कई चीजों पर पड़ता दिख रहा है। इनमें कच्चे तेल के दाम और शेयर बाजार सबसे प्रमुख हैं। कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट आयी है। सोमवार को सेंसेक्स 788 अंक लुढ़क गया था। हालांकि आज यानी मंगलवार को बाजार ने वापसी की है। करीब 3 बजे सेंसेक्स 168 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। मगर सोमवार को आयी गिरावट से कई कंपनियों को भी तगड़ा झटका लगा, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख है। सोमवार को बाजार बंद होने तक देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू काफी गिर गयी। एक ही दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति (रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू) में 1.3 अरब डॉलर यानी करीब 9333 करोड़ रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मगर आज रिलायंस का शेयर वापसी करता दिख रहा है। लगभग 3 बजे रिलायंस का शेयर 17.85 रुपये की बढ़त के साथ 1,519.35 रुपये पर है।

सेंसेक्स पहुँच गया था 4 महीने के निचले स्तर पर
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोमवार को सेंसेक्स 40,613 के 4 महीनों के निचले स्तर तक गिर गया था। वहीं निफ्टी भी 12,000 से नीचे पहुँच गया था। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति जहां 9333 करोड़ रुपये यानी 2.2 फीसदी घटी, वहीं देश के प्रमुख इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति भी में भी 136 करोड़ रुपये (1.9 करोड़ डॉलर) या 0.75 फीसदी की भारी भरकम गिरावट दर्ज की गयी। इस तनाव से जहां शेयर बाजार में गिरावट आयी वहीं सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये।
क्यों बढ़ा ईरान-अमेरिका में तनाव
बीते शुक्रवार को इराक के बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिका की तरफ से किये गये एक हवाई हमले में एक टॉप ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के मारे गये। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद इराकी संसद ने अमेरिकी और अन्य विदेशी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए एक प्रस्ताव पास किया। मगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने देश के सैनिकों को निकालने पर इराक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें - ट्रम्प की धमकी से उछले कच्चे तेल के दाम, छुआ 70 डॉलर का आंकड़ा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications