नयी दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान से तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर गये। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 2 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई, जिससे यह 70 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गये। ट्रम्प ने मध्य पूर्व में ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अब इराक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। रविवार को राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अगर अमेरिकी सैनिकों को देश से वापस जाने के लिए मजबूर किया गया तो इराक पर प्रतिबंध लगाये जायेंगे, जो पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

कितनी पहुँची तेल की कीमतें
बता दें कि टॉप ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के इराक में अमेरिकी हवाई हमले में मारे जाने के बाद इराकी संसद ने अमेरिकी और अन्य विदेशी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए एक प्रस्ताव पास किया है। इसी प्रस्ताव के जवाब ने ट्रम्प ने इराक को धमकी दी है। इसके बाद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स के दाम 1.67 डॉलर या 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गये। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड के दाम 1.34 डॉलर या 2.1 फीसदी बढ़ कर 64.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गये, जो अप्रैल 2019 में 64.44 डॉलर पर पहुँचने के बाद सबसे अधिक हैं।
ईरान-अमेरिका में बढ़ रहा तनाव
अपने टॉप जनरल के मारे जाने पर ईरान ने बदला लेने की बात कही है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ईरान के किसी भी कदम के बदले में जवाब देगा। क्षेत्र में तेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बढ़ते जोखिम के आधार पर एक अनुमान के मुताबिक 2020 में तेल की कीमतें 65 डॉलर से 75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - मध्य पूर्व में तनाव : दिखने लगा तेल की कीमतों पर असर, तेज बढ़ोतरी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications