Xiaomi अपने ग्राहकों के लिए Mi सुपर सेल लेकर आई है। जी हां Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर एक बार फिर से एमआई सुपर सेल का आयोजन किया गया है।
नई दिल्ली: Xiaomi अपने ग्राहकों के लिए Mi सुपर सेल लेकर आई है। जी हां Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर एक बार फिर से एमआई सुपर सेल का आयोजन किया गया है। जानकारी दें कि यह सेल 17 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी K20, रेडमी नोट 8 प्रो, रेडमी गो आदि शामिल हैं। आसान किस्तों पर विदेश घूमने का मौका दे रहें ये बैंक, जल्दी उठाएं फायदा ये भी पढ़ें
6000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
इस सेल में स्मार्टफोन्स और डिवाइसेज पर बैंक ऑफर्स भी दिया जा रहा है। साथ ही साथ एक्सचेंज ऑफर भी किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स की खरीद पर 6000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। सेल के दौरान खरीदारी करते समय आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करने पर 5 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। यह सेल Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर चल रही है। बता दें कि इसके अलावा सेल में स्मार्टफोन्स के साथ Mi Screen Protect के तहत स्मार्टफोन स्क्रीन के एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर किया जा रहा है। वहीं, Mi Protect के तहत फोन को एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर किया जा रहा है। हालांकि, इनके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।
स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट
Redmi Note 7 Pro
सेल में रेडमी नोट 7 प्रो पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये के बजाय 9,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा स्मार्टफोन में क्वॉकलम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi K20
रेडमी K20 पर सेल में डिस्काउंट मौजूद है। यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। रेडमी K20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi 8A
इस फोन को 2,000 रु तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रु में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रु में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और सीओडी सर्विस ऑफर की जा रही है।
Redmi Note 8 Pro
Xiaomi सेल के दौरान रेडमी नोट 8 प्रो को 13,999 रुपये में बेच रही है। इसका ऑरिजनल प्राइस 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 8 प्रो में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर है।
Redmi Note 8
रेडमी नोट 8 को सेल में आप 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में क्वॉकलम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।
Redmi K20 Pro
सेल के दौरान रेडमी K20 प्रो पर 4,000 रुपये की छूट है। वहीं 28,999 रुपये की कीमत के बजाय यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये में मिल रहा है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा है।
Redmi Go
इस फोन को 1,500 रु तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस फोन के 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,299 रु रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रु रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और सीओडी सर्विस ऑफर की जा रही है।
Redmi 7A
सेल में रेडमी 7A आप 6,499 रुपये के बजाय 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं। रेडमी 7A में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है।
Flipkart पर शुरू हुई मोबाइल बोनांज़ा सेल, मिलेगा बंपर छूट
फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर मोबाइल बोनांज़ा सेल का आयोजन की है। फ्लिपकार्ट के मोबाइल बोनांज़ा सेल का के दौरान ग्राहकों के पास कई स्मार्टफोन पर अच्छी छूट पाने का मौका होगा। बता दें कि ये सेल 17 फरवरी यानि आज से शुरू की गई है और 21 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में आपको कई शानदार स्मार्टफोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आप हर दिन एक नई डील का लाभ उठा सकते हैं। सेल में आप सैमसेंग से लेकर एपल तक कई डिवाइस को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह



Click it and Unblock the Notifications