अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे है लेकिन पैसों की दिक्कतें हो रही है। तो यह खबर जरुर पढ़ लें। क्योंकि अब आपका विदेश घूमने का सपना पैसों की कमी की वजह से अधूरा नहीं रहेगा।
नई दिल्ली: अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे है लेकिन पैसों की दिक्कतें हो रही है। तो यह खबर जरुर पढ़ लें। क्योंकि अब आपका विदेश घूमने का सपना पैसों की कमी की वजह से अधूरा नहीं रहेगा। अब आप लोन लेकर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। जी हां, आप चाहें तो ट्रैवल लोन का फायदा उठाकर ट्र्रिप प्लान कर सकते है। इन बातों का रखें ध्यान, आसानी से मिल जाएगा पर्सनल लोन ये भी पढ़ें
ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते लोन अप्लाई
जानकारी दें कि कई बैंक इस तरह के लोन की पेशकश करते हैं। इन लोन पर पर्सनल लोन की तरह ब्याज दरें होती हैं और रिपेमेंट के लिए ईएमआई की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं लोन लेते वक्त आपको कुछ गिरवी रखने की जरूरत भी नहीं है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। देश में बैंक समेत कई नॉन बैंकिंग कंपनियां घूमने के लिए लोन की सुविधा दे रही है। तो चलिए आपको बताते है कि आप किस-किस बैंक से लोन ले सकते है।
आईसीआईसीआई बैंक
अगर आप आईसीआईसीआई बैंक से लोन लेना चाहते है तो बता दें कि इस बैंक में ब्याज दर 11.25 फीसदी है। वहीं बैंक में लोन की अधिकत सीमा 20 लाख रुपए की है। बात करें अगर प्रोसेसिंग फी की तो लोन की राशि का 2.5 फीसदी है। ईएमआई (1 लाख रुपए के लिए) 2,187 रुपए जो कि 5 वर्ष की ऋण अवधि के लिए है। मालूम हो कि आप लोन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, आईसीआईसीआई की मोबाइल एप, ब्रांच में जाकर या फिर 5676766 पर PL लिखकर SMS भेजकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए पहले बैंक की वेबसाइट पर जाएं और ‘अप्लाई ऑनलाइन' ऑप्शन में दिए ‘पर्सनल लोन' पर क्लिक करें।
एक्सिस बैंक
ट्रैवल लोन का फायदा उठाने के लिए आप एक्सिस बैंक से भी लोन लें सकते है। इस बैंक में ब्याज दर 16 फीसदी की है। लोन की अधिकत सीमा 15 लाख रुपए है। वहीं प्रोसेसिंग फी लोन की राशि का 1.50 फीसदी से 2 फीसदी तक की है। जबकि ईएमआई (1 लाख रुपए के लिए) 3,5167 रुपए 5 वर्ष की ऋण अवधि के लिए है। जानकारी दें कि एक्सिस बैंक हॉलिडे लोन पर दो महीने के ईएमआई भुगतान की छूट देता है।हालांकि इस दौरान बैंक आपसे केवल ब्याज लेगा। कस्टमर को ईएमआई का भुगतान तीसरे महीने से करना होता है। 21-60 साल तक का व्यक्ति एक्सिस बैंक का हॉलिडे लोन ले सकता है।
एचडीएफसी बैंक
अगर आप एचडीएफसी बैंक से लोन लेना चाहते है तो बता दें कि बैंक में ब्याज दर 11.25 फीसदी की है। लोन की अधिकत सीमा 40 लाख रुपए है। बात करें प्रोसेसिंग फी की तो लोन की राशि का 2.5 फीसदी दे रही है। वहीं ईएमआई 1 लाख रुपए के लिए 2,405 रुपए है जो कि 5 वर्ष की ऋण अवधि के लिए उपलब्ध है।
जानकारी दें कि एचडीएफसी बैंक के ट्रैवल लोन पर बैंक कस्टमर्स को 10 सेकेंड के अंदर इंस्टेंट फंड मिल जाएगा। जो लोग बैंक के कस्टमर नहीं है उन्हें लोन अप्लाई करने के 4 घंटे के अंदर फंड्स मिल जाएंगे। इस लोन के लिए कम से कम या किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लोन का रिपेमेंट चेक, ऑनलाइन ट्रांसफर, कैश या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है। एचडीएफसी बैंक के ट्रैवल लोन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से अप्लाई किया जा सकता है। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर जाएं और ‘अप्लाई नाउ' ऑप्शन में दिए ‘पर्सनल लोन' पर क्लिक करना होगा।
वहीं अगर आप बैंक के कस्टमर हैं तो अपनी कस्टमर आईडी की मदद से लोन के लिए अप्लाई करें। अगर आप बैंक के कस्टमर नहीं हैं तो अपना मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें। बैंक आपसे खुद संपर्क करेगा। इसके अलावा आप बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाकर भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ट्रैवल लोन अप्लाई करने के लिए आपको एक आईडी प्रुफ, एड्रेस प्रूफ, पिछले 3 महीनों का बैंक स्टेटमेंट और लेटस्ट सैलरी स्लिप डॉक्यूमेंट्स के तौर पर चाहिए होगी।
टाटा कैपिटल नॉन बैंकिंग कंपनी
बात करें टाटा कैपिटल की तो इस बैंक ब्याज दर 11.25 फीसदी की है। बैंक में लोन की अधिकत सीमा 25 लाख रुपए की है। वहीं प्रोसेसिंग फी लोन की राशि का 2 फीसदी है। ईएमआई 1 लाख रुपए के लिए 1,916 रुपए जो कि 72 महीने की ऋण अवधि के लिए है। बता दें कि
टाटा कैपिटल से 22-58 साल की उम्र का व्यक्ति 75000 से लेकर 25 लाख रुपए तक का ट्रैवल लोन ले सकता है। इस लोन में कॉलेटरल या गारंटर की आवश्यकता नहीं है। ईएमआई का पेमेंट ऑनलाइन या चेक के जरिए किया जा सकता है। लोन के अप्लाई ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
बजाज फिनसर्विस नॉन बैंकिंग कंपनी
बजाज फिनसर्विस जो कि एक नॉन बैंकिंग कंपनी है। अगर आप यहां से लोन लेना चाहते है तो बता दें कि यहां ब्याज दर 12.99 फीसदी है। लोन की अधिकत सीमा 25 लाख रुपए की है। बात करें अगर प्रोसेसिंग फी की तो लोन की राशि का 3.99 फीसदी है। वहीं ईएमआई 1 लाख रुपए के लिए 2,275 रुपए जो कि 72 महीने की ऋण अवधि के लिए है। यहां लोन के लिए अप्रूवल महज पांच मिनट में मिल जाता है और 24 घंटे के अंदर अमाउंट बैंक खाते में आ जाता है। साथ ही बजाज फिनसर्व ग्राहक की टिकट बुकिंग्स और होटल एकोमोडेशन का भी खुद ख्याल रखता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications