नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी रेनॉ अपनी कारों पर अप्रैल महीने में शानदार डिस्काउंट दे रही है। तो अगर आप भी कार खरीदने का सोच रहे तो आपके लिए बहुत आकर्षक ऑफर हैं।
नई दिल्ली: नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी रेनॉ अपनी कारों पर अप्रैल महीने में शानदार डिस्काउंट दे रही है। तो अगर आप भी कार खरीदने का सोच रहे तो आपके लिए बहुत आकर्षक ऑफर हैं। आपको मालूम होगा कि एक अप्रैल से सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपने गाड़ियों के दाम में इजाफा कर दिया है। ऐसी हालात में अभी ऑफर का लाभ उठाते हुए नई गाड़ी खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। Maruti Vs Honda अप्रैल ऑफर : चेक करें कहां मिल रहा है बढ़िया डिस्काउंट

75 हजार रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
हाल ही में कई कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा, और होंडा कार्स इंडिया इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स की कारों पर इस महीने अप्रैल में 65 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा रेनॉ इंडिया भी अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को भारी छूट दे रही है। कंपनी रेनॉ डस्टर पर 75 हजार रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दे रही है।
रेनॉ क्विड पर भी शानदार ऑफर
रेनॉ क्विड सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। इसका मुकाबला मारुति की ऑल्टो 800 और वैगनआर से होता है। कंपनी इस कार के 2020 के मॉडल पर 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 2021 के मॉडल पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं क्विड को खरीदने पर आपको 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही इस कार पर आपको 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5 हजार रुपये रूरल डिस्काउंट भी मिल सकता हैं।
रेनॉ ट्राइबर पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
रेनॉ के ट्राइबर अपडेट वर्जन पर आपको 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 2020 मॉडल पर 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिल सकता है। नई ट्राइबर में आपको ड्यूल टोन पेंट और पहले से बेहतरीन एक्सटीरियर के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। वहीं इस कार पर आपको एक्सचेंज बेनिफिट में 20 हजार रुपये का डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। अगर आप किसी ग्राम पंचायत या गांव से संबंध रखते है तो ट्राइबर पर आपको 5 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके साथ ही इस पर आपको 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
रेनॉल्ट किगर पर भी बढ़िया ऑफर
रेनॉल्ट किगर को एसयूवी को कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। कंपनी इस एसयूवी पर किसी भी प्रकार का कैश डिस्काउंट नहीं दे रही। लेकिन इस कार पर आपको 5 साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। बता दें रेनॉ की इस एसयूवी ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ हैं।
75000 रु का डिस्काउंट पाएं रेनॉ डस्टर पर
रेनॉ की सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी डस्टर लोगों को काफी पसंद आती है। इस कार को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया था। जिसमें 1.3 लीटर टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी इसके 1.5 लीटर इंजन वाले RXZ और RXS वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। वहीं इस एसयूवी पर 15 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी पर सिलेक्ट कंपनी के कर्मचारियों को 30 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा हैं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications