नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी इंडिया और होंडा कार्स इंडिया इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है।
नई दिल्ली: नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी इंडिया और होंडा कार्स इंडिया इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी अपनी अल्टो, एस-पेसो, सेलेरियो , वैगनआर, स्विफ्ट, विटारा ब्रेजा, ईको और अर्टिगा पर भारी छूट दे रही है। कम कीमत में लॉन्च हुईं ये 5 धांसू कारें, चेक करें आपके बजट में कौन सी कार सबसे बेहतर

मारुति या होंडा कहां मिल रहा बंपर डिस्काउंट
मारुति अपने ज्यादातर मॉडल पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉपोर्रेट डिस्काउंट दे रही है। वहीं दूसरी ओर होंडा अप्रैल महीने में अपने वाहनों के विस्तृत रेंज पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी के इस ऑफर में होंडा अमेज से लेकर सिटी जैसी एक्जीक्यूटिव कारें भी शामिल हैं। तो चलिए आपको हम अपनी खबर के जरिए बताते है कि किस कंपनी के द्वारा ज्यादा ऑफर दी जा रही है। बता दें कि मारुति और होंडा की यह ऑफर सिर्फ 30 अप्रैल 2021 तक है।
मारुति की कारों पर अप्रैल में मिल रही है भारी छूट
मारुति ऑल्टो
ऑल्टो मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस कार पर आपको 17 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस सहित 3 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।
मारुति सेलेरियो
इस कार पर आपको 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही इस कार पर आपको 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
मारुति डिजायर
डिजायर पर मारुति सुजुकी की ओर से 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इस कार के ZXI और ZXI+ वेरिएंट पर आपको 8 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट भी मिलेगा।
मारुति ईको
मारुति की इस कार पर आपको 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
मारुति एर्टिगा
मारुति सुजुकी की इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस नहीं मिलेगा। लेकिन कंपनी की ओर से इसपर आपको 3 हजार रुपये तक का कॉपोर्रेट डिस्काउंट मिल सकता है।
मारुति एस-प्रेसो
मारुति की इस कार पर आपको 14 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।
मारुति स्विफ्ट
स्विफ्ट पर आपको 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही स्विफ्ट के LXI वेरिएंट पर आपको 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। इस कार पर आपको कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस सेम मिलेगा।
मारुति विटारा ब्रेज़्ज़ा
मारुति के इस कार के मॉडल के ZXi और ZXi+ वेरिएंट पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट पर आपको 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।
मारुति वैगनआर
वैगनआर कार के सीएनजी वेरिएंट पर कंपनी की ओर से 13 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 8 हजार रुपये का डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस सहित 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।
होंडा की कारों पर अप्रैल में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
होंडा अमेज
सबसे सस्ती कार होंडा अमेज पर आप इस महीने पूरे 38,851 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। इस कार के पेट्रोल मॉडल पर 17,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या 17,105 रुपये की कीमत के एक्सेसरीज, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं एसएमटी वेरिएंट पर कंपनी 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या 23,851 रुपये की कीमत का एक्सेसरीज और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
होंडा सिटी
मशहूर सेडान कार सिटी के नए फिफ्थ जेनरेशन को लॉन्च किया था। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस कार पर कंपनी पूरे 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। ये ऑफर इस सेडान कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर दिया जा रहा है।
होंडा डब्ल्यूआर-वी
कॉम्पैक्ट एसयूवी डब्ल्यूआर-वी पर इस महीने आप पूरे 32,527 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या 17,527 रुपये की कीमत के एक्सेसरीज के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ये ऑफर पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर मिल रहे हैं।
होंडा जैज
हैचबैक कार पर आप पूरे 32,248 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या 17,248 रुपये की कीमत के एक्सेसरीज के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ये ऑफर केवल पेट्रोल वेरिएंट्स पर ही दिया जा रहा है।
वेबसाइट पर मिलेगी कारों की पूरी जानकारी
अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे है तो बता दें कि कंपनी होंडा के मौजूदा ग्राहकों को 5,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दे रही है। यहां पर कारों के डिस्काउंट के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। देश के अलग-अलग लोकेशन और डीलरशिप के अनुसार इनमें भिन्नता संभव है, कई बार डीलरशिप अपने तरफ से भी डिस्काउंट ऑफर करते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
