आर्थिक रुप से संपन्न राज्य कर्नाटक और दिल्ली में नवंबर माह में वाहन खरीदारी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जबकि दूसरी ओर आर्थिक रुप से कमजोर राज्य यूपी और बिहार में ज्यादा वाहन खरीदे गए।
नई दिल्ली: आर्थिक रुप से संपन्न राज्य कर्नाटक और दिल्ली में नवंबर माह में वाहन खरीदारी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जबकि दूसरी ओर आर्थिक रुप से कमजोर राज्य यूपी और बिहार में ज्यादा वाहन खरीदे गए। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएसन के मुताबिक इस साल नवंबर माह में उत्तर प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले 19 फीसद ज्यादा वाहन खरीदे गए। वहीं इस तरह यूपी 3,19,405 यूनिट वाहन के साथ नवंबर माह में देश में सबसे ज्यादा वाहन खरीदारी वाला राज्य रहा। 1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी Nissan की कारें, इतनी बढ़ेगी कीमतें ये भी पढ़ें

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़ी
इसी दौरान दिल्ली में वाहन खरीदारी में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। वहीं गुजरात में यह गिरावट 21 फीसदी रही। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर माह में देश में वाहन बिक्री पिछले साल 2018 के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा रही। वहीं दोपहिया, तिपहिया और पैसेंजर व्हीकल में जहां बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा 30 फीसदी बिक्री तिपहिया वाहनों की हुई। पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले महज 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं दोपहहिया वाहनों की बिक्री में इस दौरान 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी रही।
- राज्य वाहन खरीदारी में बढ़ोत्तरी वाहन खरीदार में बढ़ोत्तरी (यूनिट में)
- अरुणाचल प्रदेश 28 फीसदी 1,620 यूनिट
- बिहार 9 फीसदी 1,35,412 यूनिट
- छत्तीसगढ़ 10 फीसदी 80,068 यूनिट
- दादर और नागर हवेली 51 फीसदी 1,343 यूनिट
- हरियाणा 46 फीसदी 1,05,536 यूनिट
- हिमाचल प्रदेश 6 फीसदी 17,478 यूनिट
- तमिलनाडू 2 फीसदी 1,70,153 यूनिट
- सिक्किम 88 फीसदी 1,337 यूनिट
- राजस्थान 8 फीसदी 2,14,105 यूनिट
- मिजोरम 38 फीसदी 3,103यूनिट
- मेघालच 9 फीसदी 3,078यूनिट
- मणिपुर 42 फीसदी 3,664 यूनिट
- महाराष्ट्र 8 फीसदी 2,71,732यूनिट
नवंबर में 17.05 लाख दोपहिया वाहनों का हुआ रजिस्ट्रेशन
वहीं नवंबर में तिपहिया वाहनों की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा 65,348 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि पिछले साल नवंबर 2018 में यह संख्या 54,639 यूनिट थी। वहीं दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। नवंबर में 17.05 लाख दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, पिछले साल यह आंकड़ा 16.6 लाख यूनिट्स था।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
