एक के बाद एक कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर एलान कर रही है। अब निसान मोटर इंडिया ने बुधवार को कार की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया।
नई दिल्ली: एक के बाद एक कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर एलान कर रही है। अब निसान मोटर इंडिया ने बुधवार को कार की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया। बता दें कि कंपनी के बयान के मुताबिक आगामी 1 जनवरी से निसान और डैटसन कार के सभी मॉडल की कीमत 5 फीसदी बढ़ जाएगी। उच्च इनपुट लागत के प्रभाव के चलते यक कदम उठाया जा रहा है। मतलब 10 लाख रुपए वाली कार 1 जनवरी 2020 से 50 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी। कंपनी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नई कीमतें निसान और डैटसन के सभी उपलब्ध मॉडलों पर लागू होंगी। वहीं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक, मौजूदा चुनौतीपूर्ण बाजार हालात में हम बढ़ी हुई लागत के चलते निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमत बढ़ाने को मजबूर हैं।

निसान की गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
वहीं निसान इंडिया ने कहा कि निसान और डैटसन मॉडल्स पर रेड वीकेंड्स कैंपेन के तहत बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। रेड वीकेंड के दौरान ग्राहक 1.15 लाख रुपये तक के कुल लाभों का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 40,000 रुपये तक आकर्षक कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये तक एक्सचेंज बॉनस और 10,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। 'रेड वीकेंड्स' भी पहली बार कार खरीदने वालों को टू व्हीलर से अपग्रेड करके एक नए डैटसन रेडी-गो के मालिक होने का अवसर प्रदान करता है। निसान की ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन तकनीक के साथ डैटसन गो और गो+ सीवीटी भी आकर्षक ऑफर के साथ आते हैं, जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है, जो सेगमेंट में ग्राहकों के लिए सबसे अच्छा मूल्य प्रस्ताव पेश करता है।
जानकारी दें कि निसान ब्रांड के तहत भारत में Kicks, Terrano, Micra Active, Micra, Sunny और GR-R की बिक्री होती है। वहीं डैटसन ब्रांड के तहत Redi-Go, Go और Go+ की बिक्री की जाती है।
पहले ही ये कंपनियां बढ़ा चुकी हैं दाम
लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भी भारत में एक जनवरी से अपने वाहनों की कीमत में तीन फीसदी तक की बढोत्तरी का इशारा किया है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां पहले ही जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। जबकि होंडा कार्स इंडिया की ओर से कहा गया है कि वह अभी कीमत नहीं बढ़ाएगी लेकिन BS-VI मानक वाले मॉडल पेश होने के बाद प्रॉडक्ट के दाम बढ़ेंगे।
कीमतें 2000 रुपये तक बढ़नें की उम्मीद
कार कंपनियों के अलावा टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर चुकी है। कंपनी की सभी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के दाम 2000 रुपये तक बढ़ जाएंगे। वहीं टीवीएस के स्कूटर और बाइक्स की ऑन रोड कीमत भी 7500-39000 रुपये तक बढ़ने की खबरें हैं। इसकी वजह कंपनी द्वारा नए लागू होने वाले BS-VI एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपने मॉडल्स का अपग्रेडेशन है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
