नयी दिल्ली। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी या सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2020 में भारत में बेरोजगारी दर घट कर 7.16 फीसदी रह गयी, जो दिसंबर 2019 में दर्ज 7.6 फीसदी रही थी। हालांकि शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी में तेज वृद्धि दर्ज की गयी। शहरी क्षेत्रों में दिसंबर 2019 में 9 फीसदी के मुकाबले जनवरी 2020 में बेरोजगारी दर 9.7 फीसदी हो गयी। अगस्त 2019 में शहरी बेरोजगारी दर 9.71 फीसदी रही थी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 6.93 फीसदी से घट कर 5.97 फीसदी रह गयी है। बेरोजगारी दर में मासिक परिवर्तन में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही ग्रामीण और शहरी बेरोजगारी दर के बीच अंतर में भी वृद्धि हुई है।

कितनी है मासिक बेरोजगारी दर
बिजनेस स्टैंडर्ड के एक कॉलम में विस्तार से बताते हुए महेश व्यास, प्रबंध निदेशक और सीईओ, सीएमआईई ने बताया कि जनवरी 2020 में समाप्त 12 महीनों की औसत मासिक बेरोजगारी लगभग 7.4 फीसदी पर है जो काफी अधिक है, मगर इसमें उतनी बढ़ोतरी रुक गयी है, जिसकी 2017 के मध्य में हो रही थी। हाल के महीनों में मासिक बेरोजगारी दर 7.5 फीसदी से कम पर स्थिर हो गई है। उन्होंने कहा कि हम श्रम बाजारों में आने वाले लोगों की संख्या के अनुरूप शहरी भारत में पर्याप्त नौकरियां पैदा नहीं कर पा रहे हैं।
कुल मिला कर घटी है बेरोजगारी दर
कुल मिला कर बेरोजगारी दर में गिरावट आयी है। जनवरी में यह 7.16 फीसदी रही, जो अक्टूबर 2019 में 8 फीसदी के करीब थी। व्यास के अनुसार भारत में बेरोजगारी की दर 3-3.5% से काफी अधिक है, क्योंकि हमारी बेरोजगारी दर अतीत में इतनी ही हुआ करती थी। व्यास कहते हैं कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2017-18 में इसने 6% को पार कर लिया। फिर अब हम कह रहे हैं कि यह 7% को पार कर गया है और 7.5% के आसपास स्थिर हो गया है, यह बहुत अच्छी संख्या नहीं है। यह वास्तव में काफी अधिक है।
यह भी पढ़ें - सर्वे : जनवरी में सर्विसेज एक्टिविटी 7 सालों के शिखर पर, रोजगार बढ़ने की उम्मीद
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications