नयी दिल्ली। भारतीय सेवा क्षेत्र ने 2020 में मजबूती के साथ शुरुआत की है। नए ऑर्डर और उत्पादन में तेजी के सहारे जनवरी में भारत की सर्विसेज एक्टिविटी 7 सालों के शिखर पर पहुँच गयी। इस बात का खुलासा एक प्राइवेट सर्वे में हुआ है। आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज बिज़नेस एक्टिविटी इंडेक्स जनवरी में 55.5 पर पहुंच गया, जो दिसंबर में 53.3 रहा था। जनवरी में यह सात सालों में आउटपुट में सबसे मजबूत बढ़ोतरी का संकेत है। सर्वे में सामने आया है कि सर्विस गतिविधियों में हुई बढ़ोतरी काफी हद तक अनुकूल बाजार स्थितियों और बेहतर मांग से हुई है। बता दें कि भारत की सर्विस इंडस्ट्री देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण इंडस्ट्री है। इस क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी का अर्थ अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेतों में हैं। जनवरी 2020 का सर्विस पीएमआई जनवरी 2013 के बाद सबसे अधिक है।

रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद
गौरतलब है कि कारोबारी आमदनी बढ़ने से सर्विस देने वाले आगे अपनी बिक्री में अच्छी बढ़त हासिल करने के लिए अपनी क्षमता में बढ़ोतरी करने पर ध्यान देंगे। सर्विस पीएमआई में बढ़ोतरी उन लोगों के शानदार खबर है जो नौकरी की तलाश में हैं। नये कारोबारों पर नजर रखने वाला एक सब-इंडेक्स भी पिछले सालों के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गया है। दरअसल इससे कंपनियां नयी भर्तियां करने के लिए प्रोत्साहित होंगी, जिसके नतीजे में लोगों को रोजगार मिलेगा। हाल ही में सामने आये एक और सर्वे में पता चला था कि देश की फैक्ट्री एक्टिविटी में भी आठ सालों में सबसे अधिक तेजी रही।
प्राइवेट सेक्टर में आयी तेजी
जनवरी के आंकड़ों से पता चला है कि विनिर्माण और सेवाओं क्षेत्र में व्यापक तेजी के बीच प्राइवेट सेक्टर की गतिविधियों में तेजी आयी है। कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स दिसंबर में 53.7 से बढ़कर सात साल के उच्च स्तर पर जनवरी में 56.3 हो गया। इसके अलावा निक्केई मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स भी दिसंबर में 52.7 से जनवरी में 55.3 पर पहुँच गया। यह फरवरी 2012 के बाद इसका सबसे अधिक स्तर है।
यह भी पढ़ें - वेतन ज्यादा है तो लगेगा झटका, जानिए बजट के ये सीक्रेट प्रस्ताव
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications