नयी दिल्ली। आम जनता के लिए एक राहत की खबर आयी है। फरवरी में खुदरा महंगाई घटी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में खुदरा महंगाई दर घट 6.58 फीसदी पर आ गयी, जो जनवरी में 7.59 फीसदी थी। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 7 महीनों में खुदरा महंगाई दर में पहली बार गिरावट आयी है। इससे पहले खाद्य उत्पादों की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 में महंगाई में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। भारतीय रिज़र्व बैंक अपनी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति तय करते हुए खुदरा मुद्रास्फीति पर ध्यान देता है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति लगभग 4 प्रतिशत पर रखने का निर्देश दिया है। यानी ये आरबीआई के लक्ष्य से 2.5 अधिक है। 
खाद्य उत्पादों पर घटी महंगाई
खुदरा महंगाई जनवरी के मुकाबले घटी है, मगर फरवरी 2019 के मुकाबले ये काफी ज्यादा है। फरवरी 2019 में खुदरा महंगाई दर 2.57 फीसदी रही थी। खुदरा महंगाई दर में कमी आने का मुख्य कारण है खाद्य महंगाई घटना। जनवरी में खाद्य उत्पादों पर महंगाई दर 13.63 फीसदी से घट कर फरवरी में 10.81 फीसदी रह गयी। जनवरी 2019 में खाद्य उत्पादों पर महंगाई दर (-)2.24 रही थी, जो दिसंबर 2019 तक 14.19 फीसदी पर पहुँच गयी थी।
बढ़ा भारत का औद्योगिक उत्पादन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में भारत के औद्योगिक उत्पादन में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) जनवरी 2019 में 1.6 प्रतिशत बढ़ा था। वहीं जनवरी 2019 में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले इस साल जनवरी में विनिर्माण क्षेत्र उत्पादन 1.5 प्रतिशत बढ़ा। साथ ही बिजली उत्पादन 0.9 फीसदी की तुलना में 3.1 फीसदी और खनन सेक्टर के उत्पादन में 3.8 फीसदी के मुकाबले 4.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी।
यह भी पढ़ें - SBI ने किये 5 बड़े बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
