नयी दिल्ली। BS-VI उत्सर्जन मानदंडों के नियम जल्द ही लागू होने जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर देश में कार और बाइक निर्माता कंपनियां एक के बाद एक बीएस-6 इंजन वाले प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में टीवीएस ने अपना नया बीएस-6 इंजन वाला स्कूटर लॉन्च कर दिया है। टीवीएस ने 2020 TVS Ntorq BSVI मॉडल पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 65,975 रुपये है। कुछ समय पहले ही बजाज ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है। इसके मुकाबले टीवीएस के नये स्कूटर की कीमत बहुत कम है। हालांकि हीरो के 54,800 रुपये कीमत वाले नये बीएस-6 इंजन वाले प्लेजर+ 110 एफआई स्कूटर के मुकाबले टीवीएस के इस स्कूटर की कीमत थोड़ी ज्यादा है। वहीं टीवीएस के इस स्कूटर के मौजूदा बीएस-4 वेरिएंट की तुलना में नये बीएस-6 वेरिएंट की कीमत 6513 रुपये अधिक है।

दमदार है टीवीएस एनटॉर्क बीएस-6 का इंजन
टीवीएस एनटॉर्क स्कूटर के नये संस्करण में इंजन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2020 टीवीएस एनटॉर्क बीएस-6 मॉडल को पॉवर देने के लिए इसमें पहले वाले स्कूटर के 124.79 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन का नया संस्करण शामिल किया गया है। फीचर्स को आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाना बाकी है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लगता है कि वाहन के परफॉर्मेंस फिगर्स में कोई बदलाव नहीं होगा। रेफ्रेंस के लिए तुलना करें तो इस स्कूटर के पिछले संस्करण में 5,500 आरपीएम पर 10.5 एनएम के पीक टॉर्क के साथ 7,500 आरपीएम पर 9.4 पीएस की अधिकतम पावर ऑफर करता है।
क्या हो सकते हैं फीचर
मौजूदा वेरिएंट के समान ही 2020 TVS Ntorq BSVI मॉडल में टीवीएस SmartXonnect ब्लूटूथ सिस्टम, ब्लूटूथ-सक्षम स्पीडो कंसोल, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्च्ड लोकेशन असिस्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट, मिस्ड कॉल अलर्ट, ऑटो रिप्लाई एसएमएस, फोन सिग्नल स्ट्रेंथ, फोन बैटरी स्ट्रेंथ और राइड स्टैटस सहित सुविधाओं की एक लंबी लिस्ट होगी। नए जमाने के स्कूटर में लैप टाइमर, 0-60 किमी / घंटा एक्सेलेरेशन टाइम और पावर / इको मोड संकेतक भी होगा।
यह भी पढ़ें - Hero ने लॉन्च किया पहला बीएस-6 स्कूटर, कीमत सुन कर हो जायेंगे हैरान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
