नयी दिल्ली। प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपना पहला बीएस-6 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। हीरो मोटोकॉर्प ने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उसके अपडेटेड बीएस-6 प्लेजर+ 110 एफआई स्कूटर को देश भर में भेजना शुरू कर दिया गया है। हीरो ने एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर आईस्मार्ट मोटरसाइकिलों का बीएस-6 वेरिएंट पहले ही लॉन्च कर दिया है। अन्य बड़ी दोपहिया वाहनों कंपनियों की तरह हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी गाड़ियों को बीएस-6 पोर्टफोलियो में ला रही है। दरअसल बीएस-6 सिस्टम से जुड़े नये नियम लागू होने में दो महीने ही बाकी हैं। बता दें कि बीएस-6 प्लेजर+ 110 एफआई स्कूटर की एंट्री-लेवल कीमत 54,800 रुपये है। हाल ही में बजाज ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया था, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है। इसके मुकाबले हीरो के नये स्कूटर की कीमत काफी कम है।

शानदार राइड और बेहतर प्रदर्शन
हीरो के नये स्कूटर की शुरुआती कीमत 54,800 रुपये है, जो इसका सेल्फ स्टार्ट वर्जन है। वहीं इसके सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 56,800 रुपये है। प्लेजर+ बीएस-6 को हीरो के जयपुर, राजस्थान में सीआईटी प्लांट डिजाइन और तैयार किया गया है। नया स्कूटर आठ सेंसर वाली एडवांस XSens प्रौद्योगिकी के साथ प्रोग्राम्ड एफआई से लैस है। हीरो का दावा है कि प्लेजर के मौजूदा बीएस-4 वेरिएंट के मुकाबले बीएस-6 वेरिएंट में शानदार राइड, बेहतर प्रदर्शन और ईजी स्टार्ट सुविधा मिलेगी।
दमदार है इंजन
हीरो के नये स्कूटर में 110 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 7,000 आरपीएम पर 8 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर का एक्सटीरियर क्रोम्ड हेडलैम्प सराउंड, क्रोम गार्निश 3डी लोगो और साइड एक्सेंट से सुसज्जित है, जो स्कूटर को खूबसूरती देता है। हीरो बीएस-6 प्लेजर+ 110 एफआई सात कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिनमें मैट रेड, मैट ग्रीन, मैट एक्सिस ग्रे, ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी रेड शामिल है। इस स्कूटर में 10 फीसदी अधिक फ्यूल एफिशियंसी और 10 फीसदी तेज एक्सेलेरेशन मिलेगा।
यह भी पढ़ें - बजाज ने लॉन्च किया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिये रेट और फीचर्स
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
