नयी दिल्ली। बजाज ऑटो ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। बजाज ने अपने पुराने ग्राहकों को प्रभावित करने के लिए नया ई-स्कूटर अपने मशूहर ब्रांड चेतक के नाम से ही पेश किया है। बजाज चेतक ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है। दिखने में बेहद शानदार नया चेतक स्कूटर बजाज ऑटो के नये इलेक्ट्रिकल व्हीकल बजाज अर्बनाइट के अंडर लॉन्च हुआ। इस नये ई-स्कूटर को दो खूबसूरत वेरिएंट में पेश किया जायेगा। इनमें ड्रम ब्रेक्स वेरिएंट वाले चेतक अर्बेन एडिशन की कीमत 1 लाख रुपये रखी गयी है, जबकि चेतक प्रीमियम, जिसमें डिस्क ब्रेक्स हैं, आपको 1.15 लाख रुपये में मिलेगा। आइये जानते हैं बजाज ऑटो के नये गुडलुकिंग ई-स्कूटर के फीचर्स के बारे में।
अर्बेन एडिशन में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन
अर्बेन वेरिएंट में ग्लॉसी फिनिश के साथ सॉलिड कलर्स हैं, जबकि प्रीमियम वेरिएंट में बाकी कॉस्मेटिक बदलावों के साथ मेटल कलर भी शामिल किया गया है। वैसे बता दें कि बजाज अपने नये स्कूटर को 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश करेगी। चेतक का नया मॉडल ऑल मेटल बॉडी के साथ आता है, जिसमें नियो रेट्रो डिज़ाइन है। चेतक की इलेक्ट्रिक मोटर 4 kW (5.36 bhp) पीक पावर, और 3.8 kW (5 bhp) की लगातार पावर और 16 Nm का टार्क जनरेट करता है।
कितने में होगी बुकिंग
अगर आप इस खूबसूरत इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि इसके लिए आप 15 जनवरी से सिर्फ 2000 रुपये में बुकिंग कर सकते हैं। प्रीमियम पेंट फिनिश के साथ चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर एलईडी लाइटिंग, एलॉय व्हील्स और एक फुल डिजिटल उपकरण कंसोल के साथ मिलेगा, जो बैटरी रेंज जैसी जानकारी देता है।
एक बार चार्ज में इतना चलेगा चेतक
चेतक दो ऑपरेशनल मोड में मिलेगा, जिनमें इको और स्पोर्ट हैं। इको मोड में, चेतक की अधिकतम सीमा 95 किमी है, जबकि स्पोर्ट मोड में एक बार में चार्ज पर यह 85 किमी तक चलेगा। बजाज का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ लगभग 70,000 किमी है। इसे विभिन्न मौसम स्थितियों, इलाके और सड़क की सतहों पर टेस्ट भी किया गया है।
5 घंटे में होगी फुल चार्ज
बैटरी को पांच घंटे में 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है, जबकि एक घंटे में यह 25 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। बता दें कि ये स्कूटर फास्ट चार्जर के साथ नहीं आता है। बजाज चेतक का निर्माण पुणे, महाराष्ट्र के बाहरी इलाके चाकन में बजाज ऑटो की विनिर्माण सुविधा में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - बेस्ट माइलेज वाली टॉप 10 मोटरसाइकिलें, 1 लीटर में 104 किमी तक होगा सफर
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications